नहीं रहा, सबका दुलारा, डॉक्टर धीरेंद्र- शक्ति जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरपंच डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे का हुआ निधन, बाराद्वार के प्रतिष्ठित मां लक्ष्मी क्लीनिक के संचालक थे डॉक्टर धीरेंद्र, शक्ति जिला भाजपा परिवार में शोक की लहर, महिला मोर्चा महामंत्री डॉक्टर धनेश्वरी जागृति के भाई थे धीरेंद्र जी

नहीं रहा, सबका दुलारा, डॉक्टर धीरेंद्र- शक्ति जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरपंच डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे का हुआ निधन, बाराद्वार के प्रतिष्ठित मां लक्ष्मी क्लीनिक के संचालक थे डॉक्टर धीरेंद्र, शक्ति जिला भाजपा परिवार में शोक की लहर, महिला मोर्चा महामंत्री डॉक्टर धनेश्वरी जागृति के भाई थे धीरेंद्र जी kshititech
शक्ति जिले के भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र कुमार खुटे

शक्ति जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरपंच डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे का हुआ निधन, बाराद्वार के प्रतिष्ठित मां लक्ष्मी क्लीनिक के संचालक थे डॉक्टर धीरेंद्र, शक्ति जिला भाजपा परिवार में शोक की लहर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार के सरपंच डॉक्टर धीरेंद्र कुमार खूंटे संचालक मां शांति क्लिनिक बाराद्वार का 5 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया, उनके निधन थे जहां पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई तो वहीं वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए, डॉक्टर धीरेंद्र कुमार खूंटे पूर्व में शक्ति जिला भाजपा एवं जांजगीर चांपा जिला भाजपा में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भी रहे हैं, तथा वे पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक के रूप में वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं, तथा उनकी बहन डॉक्टर धनेश्वरी जागृति भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जांजगीर चांपा जिले की जिला महामंत्री एवं प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक है,तथा डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे की मां श्रीमती कौशल्या खूंटे जनपद पंचायत शक्ति की अध्यक्ष रह चुकी हैं,एवं उनके पूज्य स्व. पिता श्री एम डी खूंटे जी शक्ति विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी BEO भी रह चुके हैं, डॉक्टर धीरेंद्र कुमार खूंटे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, तथा भारतीय जनता पार्टी में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते थे, डॉक्टर धीरेंद्र कुमार खुटे के निधन पर भाजपा के जिला एवं प्रदेश स्तर के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading