महंत जी के प्रयासों से शक्ति में जल्द ही खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय– विधानसभा अध्यक्ष महंत ने विदेश मंत्री भारत सरकार को लिखा पत्र, कहा- शीघ्र ही मेरे गृह विधानसभा मुख्यालय में प्रारंभ करवाए पासपोर्ट सेवा केंद्र, जिला बने हो गए साल भर, फिर भी नहीं खुला पासपोर्ट सेवा केंद्र

<em>महंत जी के प्रयासों से शक्ति में जल्द ही खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय-- विधानसभा अध्यक्ष महंत ने विदेश मंत्री भारत सरकार को लिखा पत्र, कहा- शीघ्र ही मेरे गृह विधानसभा मुख्यालय में प्रारंभ करवाए पासपोर्ट सेवा केंद्र</em>, जिला बने हो गए साल भर, फिर भी नहीं खुला पासपोर्ट सेवा केंद्र kshititech
शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत एवं कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत
<em>महंत जी के प्रयासों से शक्ति में जल्द ही खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय-- विधानसभा अध्यक्ष महंत ने विदेश मंत्री भारत सरकार को लिखा पत्र, कहा- शीघ्र ही मेरे गृह विधानसभा मुख्यालय में प्रारंभ करवाए पासपोर्ट सेवा केंद्र</em>, जिला बने हो गए साल भर, फिर भी नहीं खुला पासपोर्ट सेवा केंद्र kshititech
जिला मुख्यालय शक्ति में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने विधानसभा अध्यक्ष महंत ने लिखा विदेश मंत्री को पत्र

महंत जी के प्रयासों से शक्ति में जल्द ही खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय– विधानसभा अध्यक्ष महंत ने विदेश मंत्री भारत सरकार को लिखा पत्र, कहा- शीघ्र ही मेरे गृह विधानसभा मुख्यालय में प्रारंभ करवाए पासपोर्ट सेवा केंद्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने भारत सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक पत्र लिखा है, पत्र में विधानसभा अध्यक्ष महंत ने कहा है की शक्ति जिला 9 सितंबर 2022 को अस्तित्व में आ चुका है, एवं शक्ति जिला मुख्यालय मेरा गृह विधानसभा मुख्यालय भी है, तथा यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं होने से आम जनता को अन्य जिलों में जाकर अपने पासपोर्ट संबंधी प्रक्रियाएं करनी होती है

तथा वर्तमान में लोगों को अपने विभिन्न कार्यों तथा शिक्षा सहित पर्यटन की दृष्टि से भी अनेकों मर्तबा दुनिया के विभिन्न देशों की यात्राएं करनी होती हैं, जिसमें पासपोर्ट की अनिवार्यता है, तथा शक्ति शहर में शीघ्र ही पासपोर्ट सेवा केंद्र प्रारंभ किया जाए, जिससे आम जनों को अन्यत्र जिलों में जाने से होने वाली समस्याओं से निजात दिलाई जा सके, विधानसभा अध्यक्ष महंत ने कहा है कि पूरे जिले के जनमानस एवं जन भावनाओं को देखते हुए उपरोक्त मांग को यथाशीघ्र पूरी करें, उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने दी है

उल्लेखित हो कि केंद्र शासन द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालयों में भारतीय डाकघर के माध्यम से पासपोर्ट सेवा केंद्र विगत कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है, किंतु शक्ति जिले में आज पर्यंत तक पासपोर्ट सेवा केंद्र प्रारंभ नहीं किया जा सका एवं नागरिकों ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष महंत को अवगत कराया जिस पर तत्काल महंत जी ने विदेश मंत्री से यह पहल की है तथा उनसे दूरभाष पर भी चर्चा की है एवं अब ऐसा विश्वास है की शीघ ही शक्ति के पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ हो सकेगा,वहीं स्थानीय विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत भी निरंतर क्षेत्र में जनहित के छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी सदैव अग्रणी होकर पहल करते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading