हिंदी हितैषी सम्मान से नवाजे जाएंगे जेएलएनडी कॉलेज शक्ति के प्रोफेसर डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला. विगत 36 वर्षों से हिंदी विभाग के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं शुक्ला जी. सम्मान के लिए संस्था द्वारा भेजा गया आमंत्रण

प्रोफेसर डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला शक्ति बिलासपुर

हिंदी हितैषी सम्मान से नवाजे जाएंगे जेएलएनडी कॉलेज शक्ति के प्रोफेसर डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला. विगत 36 वर्षों से हिंदी विभाग के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं शुक्ला जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर के जेएलएनडी कॉलेज में सन 1990 से लगातार हिंदी विभाग के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे प्रोफेसर डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला को हिंदी हितैषी सम्मान से नवाजा जाएगा। उपरोक्त सम्मान बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा दिया जाएगा। जिसके लिए प्रोफेसर डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला को आमंत्रित किया गया है। एवं बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति तीन बार विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाली एक प्रतिष्ठित संस्था है। तथा प्रोफेसर डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला के हिंदी के प्रति किए जा रहे सकारात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जाना है

हिंदी के क्षेत्र में विशेष योगदान है शुक्ला जी का

डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला द्वारा 17 लोगों को हिंदी विषय पर पीएचडी करवाई जा चुकी है। एवं 24 लघु शोध प्रबंध उनके निर्देशन में लिखे जा चुके हैं। तथा 70 रिसर्च पेपर यूजीसी केयर जनरल में तथा 15 पुस्तक भी उनके द्वारा प्रकाशित की जा चुकी है। एवं प्रोफेसर डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला द्वारा लेखन कार्य लगातार किया जा रहा है। डॉ देवेंद्र शुक्ला के इस सम्मान के लिए चयन होने पर महाविद्यालय परिवार सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के उच्च शिक्षा शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading