दो मंत्री आज शक्ति में-आज शुक्रवार को शक्ति के दीनदयाल स्टेडियम में भाजपा करेगी लोकतंत्र बचाओ का बड़ा आंदोलन- दो दिनों तक शक्ति में रहेंगे जिले के प्रभारी मंत्री. केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी होंगे शामिल




आज शुक्रवार को शक्ति के दीनदयाल स्टेडियम में भाजपा करेगी लोकतंत्र बचाओ का बड़ा आंदोलन- दो दिनों तक शक्ति में रहेंगे जिले के प्रभारी मंत्री. केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी होंगे शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय जनता पार्टी जिला शक्ति द्वारा आज शुक्रवार को शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में लोकतंत्र बचाओ को लेकर बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मोदी सरकार के शहरी विकास मंत्री तोखन साहू।छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल होंगे तथा जिले के प्रभारी मंत्री 13 एवं 14 नवंबर को 2 दिनों तक जिला मुख्यालय शक्ति में ही रहेंगे एवं वे आज दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दीनदयाल स्टेडियम में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे वहीं जिला मुख्यालय शक्ति में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विशाल आयोजन को लेकर जहां पार्टी के पदाधिकारी एवं जिले भर के जन प्रतिनिधि भी पहुंचेंगे





