संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर करेगी बड़ी एंबुलेंस वाहन का संचालन जन सहयोग से खरीदी जाएगी एंबुलेंस. न्यूनतम किराए पर महासभा देगी जरूरतमंदों को सेवाएं. महासभा के महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू ने दी जानकारी



संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर करेगी बड़ी एंबुलेंस वाहन का संचालन जन सहयोग से खरीदी जाएगी एंबुलेंस. न्यूनतम किराए पर महासभा देगी जरूरतमंदों को सेवाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा अग्रवाल समाज के दानदाताओं के सहयोग से अति शीघ्र बड़ी एंबुलेंस वाहन का संचालन किया जाएगा. विगत महीना शिवरीनारायण में संपन्न महासभा की कार्यकारिणी बैठक के दौरान एंबुलेंस वाहन संचालन का निर्णय लिया गया था जिसके बाद समाज के दानदाताओं ने आगे बढ़कर इस वाहन खरीदने के लिए अपना सहयोग प्रदान किया एवं शिवरीनारायण में संपन्न हुई बैठक के निर्णय के अनुसार विगत 23 फरवरी को संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल राजू के कार्यालय प्रदीप मेडिकल एजेंसी में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें बैठक के दौरान महासभा द्वारा संचालित की जाने वाली प्रस्तावित एंबुलेंस सेवा की व्यवस्थाओं को लेकर कार्य योजना बनाई गई जिसमें प्रमुख रूप से न्यूनतम किराए पर यह एंबुलेंस वाहन सेवा संचालित होगी तथा एंबुलेंस का रखरखाव. नियंत्रण एवं ड्राइवर की व्यवस्था तथा शहर से बाहर आने जाने का न्यूनतम किराया एवं गाड़ी को स्थाई रूप से रखने की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई
साथ ही एंबुलेंस संचालनकरता संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर का नाम. ड्राइवर का मोबाइल नंबर गाड़ी में लिखवाने। लाकबुक. सेवा लेने वाले लोगों से संबंधित निर्धारित भुगतान लेने हेतु क्यूँ आर कोड की व्यवस्था तथा प्रति महीने कैश बुक तैयार करने की जिम्मेदारी एवं संभागीय अग्रवाल महासभा की होने वाली अलग-अलग स्थानो पर कार्यकारिणी बैठक के दौरान एंबुलेंस को भी समाज बंधुओ के अवलोकनाथ दिखाने हेतु वाहन बैठक स्थल पर उपलब्धता रखना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा का निर्णय लिए गए एवं एंबुलेंस के संचालन से प्राप्त होने वाली बचत राशि को संभागीय अग्रवाल महासभा के अधिकृत बैंक खाते में जमा करने एवं उसकी रसीद महासभा के कोषाध्य तक देने पर भी चर्चा की गई एवं बैठक के दौरान इन समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महासभा के मनीष मंगल अग्रवाल को दी गई तथा शीघ्र ही एंबुलेंस क्रय कर संचालन प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया इस दौरान संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अनेको पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे वही संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा पूरे संभाग में मेडिकल उपकरण सेवा भी बहुत ही सुंदर ढंग से संचालित की जा रही है इसके संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल बिलासपुर हैं। जिनके नेतृत्व में जहां जन सहयोग से लाखों रुपए के नए उपकरण लगातार खरीदे जा रहे हैं तो वहीं महासभा की यह मेडिकल उपकरण सेवा पूरे राष्ट्रीय स्तर पर सेवा की एक मिसाल बन गई है


