04 जनवरी को जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की बैठक संपन्न, नए सत्र के लिए ईश्वर लोधी बने रहेंगे अध्यक्ष, क्लब के सदस्यों का होगा बीमा, बीजापुर के पत्रकार स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर को दी गई श्रद्धांजलि, क्लब में जोड़े जाएंगे नए सदस्य, पत्रकार हितों के लिए लिए गए अनेकों निर्णय

04 जनवरी को जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की बैठक संपन्न, नए सत्र के लिए ईश्वर लोधी बने रहेंगे अध्यक्ष, क्लब के सदस्यों का होगा बीमा, बीजापुर के पत्रकार स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर को दी गई श्रद्धांजलि, क्लब में जोड़े जाएंगे नए सदस्य, पत्रकार हितों के लिए लिए गए अनेकों निर्णय kshititech
4 जनवरी को आयोजित जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की बैठक
04 जनवरी को जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की बैठक संपन्न, नए सत्र के लिए ईश्वर लोधी बने रहेंगे अध्यक्ष, क्लब के सदस्यों का होगा बीमा, बीजापुर के पत्रकार स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर को दी गई श्रद्धांजलि, क्लब में जोड़े जाएंगे नए सदस्य, पत्रकार हितों के लिए लिए गए अनेकों निर्णय kshititech
4 जनवरी को आयोजित जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की बैठक

जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की बैठक संपन्न, नए सत्र के लिए ईश्वर लोधी बने रहेंगे अध्यक्ष, क्लब के सदस्यों का होगा बीमा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति अंचल के पत्रकारों के सशक्त संगठन जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की कार्यकारिणी की बैठक 4 जनवरी को क्लब के उपाध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, बैठक के दौरान आने वाले नए सत्र के लिए जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति की विधिवत प्रक्रिया के तहत वर्तमान अध्यक्ष ईश्वर लोधी पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पुनः अपना विश्वास व्यक्त करते हुए नए सत्र के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी, तो वहीं बैठक के दौरान जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के सभी सदस्यों का व्यक्तिगत जीवन बीमा संस्था की ओर से करवाये जाने का निर्णय लिया गया, एवं बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि यदि जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति से कोई पत्रकार साथी जुड़ना चाहता है,तो वह अपना आवेदन दे सकता है, तथा आवेदन को आगामी बैठक में स्वीकृति मिलने के पश्चात ही उसे सदस्यता दिलाई जाएगी, साथ ही बैठक के दौरान नए सत्र जनवरी 2025 से सभी सदस्यों को वार्षिक सदस्यता शु की राशि 500/-रुपये जमा करने की भी बात कही गई तथा बैठक के दौरान 3 जनवरी को बीजापुर के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हुई निर्मम हत्या के मामले में जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति ने पूरे मामले की निंदा करते करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की तथा बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की, तथा बैठक में जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के आय-व्यय का लेखा-जोखा आगामी बैठक में प्रस्तुत किए जाने की भी बात कही गई तथा संगठन हित में विभिन्न निर्णय लिए गए, बैठक के दौरान आगंतुक सदस्यों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था क्लब के उपाध्यक्ष नरेश गेवाडीन की ओर से की गई एवं 4 जनवरी को आयोजित बैठक के दौरान जिला शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के संरक्षक राजकुमार दरयानी, महबूब खान,अध्यक्ष ईश्वर लोधी, सचिव कन्हैया गोयल, कोषाध्यक्ष समस्तवरेज (पप्पू खान), उपाध्यक्ष नरेश गेवाडीन,रंजन सिन्हा,संतोष सोनी लाला, मोहन देवांगन, संजय अग्रवाल (बंटी) सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading