जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा जुटे हैं शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारियो में. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 01 से 5000 की संख्या में पहुंचेंगे ग्रामीण. जगह-जगह बैठके लेकर ग्रामीणों को दे रहे हैं आयुष जानकारी. आयुष शर्मा ने कहा- 11 सितंबर का कार्यक्रम शक्ति जिले के लिए गौरवशाली आयोजन

जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा जुटे हैं शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारियो में. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 01 से 5000 की संख्या में पहुंचेंगे ग्रामीण. जगह-जगह बैठके लेकर ग्रामीणों को दे रहे हैं आयुष जानकारी. आयुष शर्मा ने कहा- 11 सितंबर का कार्यक्रम शक्ति जिले के लिए गौरवशाली आयोजन kshititech
जिला पंचायत शक्ति के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार

जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा जुटे हैं शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारियो में. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 01 से 5000 की संख्या में पहुंचेंगे ग्रामीण. जगह-जगह बैठके लेकर ग्रामीणों को दे रहे हैं आयुष जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -11 सितंबर को कॉलेज ग्राउंड मैदान जेठा में होने वाली केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सभा को सफल बनाने में जिला पंचायत शक्ति के क्षेत्र क्रमांक एक के सदस्य एवं सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार जोर शोर से जुटे हुए हैं तथा क्षेत्र क्रमांक एक से जहां करीब 5000 ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों सहित महिलाएं 11 सितंबर के सम्मेलन में शामिल होंगी तो वहीं आयुष शर्मा ने अपने क्षेत्र के समस्त पंचायत में नागरिकों को 11 सितंबर के कार्यक्रम के लिए जानकारी देकर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह भी किया है साथ ही आयुष शर्मा ने सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी स्वयं दूरभाष के माध्यम से फोन कर कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया है

आयुष ने कहा- केंद्रीय मंत्री जी का आगमन जिले के लिए गौरवशाली

जिला पंचायत शक्ति के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार ने बताया है कि यह छत्तीसगढ़ प्रदेश में शक्ति जिले का सौभाग्य है जहां केंद्र की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होने पर शक्ति जिले का चयन किया है। तथा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे जो कि पूरे जिले के लिए गौरवशाली कार्यक्रम है। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार जहां महतारी वंदन के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की राशि दे रही है तो वहीं लखपति दीदी सम्मेलन भी होगा एवं आयुष शर्मा ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 1 के सभी पंचायत के सरपंचो एवं पंचगणों को भी अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर पर आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading