जिले के गौरव- विवेक अग्रवाल केबीसी के बाद अब नजर आएंगे स्टार प्लस चैनल के एपिसोड इंडिया के टॉप 1 परसेंट में. 100 प्रतिभागियों में हुआ विवेक एवं उनकी धर्मपत्नी मनीषा का चयन.शो का होस्ट करेंगे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनिल कपूर





जिले के गौरव- विवेक अग्रवाल केबीसी के बाद अब नजर आएंगे स्टार प्लस चैनल के एपिसोड इंडिया के टॉप 1 परसेंट में. 100 प्रतिभागियों में हुआ विवेक एवं उनकी धर्मपत्नी का का चयन.शो का होस्ट करेंगे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनिल कपूर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय जांजगीर चंपा के युवा समाजसेवी विवेक अग्रवाल अपनी धर्म पत्नी के साथ अब कौन बनेगा करोड़पति के बाद स्टार प्लस के चैनल एपिसोड इंडिया के टॉप 1 परसेंट में नजर आएंगे तथा इस एपिसोड का प्रसारण आगामी 3 अक्टूबर को होना है तार्किक क्षमता पर आधारित गेम शो के 5वें एपिसोड में 100 प्रतिभागियों के बीच विवेक अग्रवाल ने अपनी जगह बनाई है। विवेक की सफलता पर जहां पूरा जिला उत्साहित है तो वह भी वही विवेक को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई है। छत्तीसगढ़ और जांजगीर-चांपा जिले के लिए एक बार फिर गौरवशाली पल सामने आया है। नैला के प्रमुख युवा व्यवसायी विवेक अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी मनीषा अग्रवाल का चयन स्टार प्लस के नए व चर्चित गेम शो ‘India’s TOP 1%’ (इंडियाज टॉप 1%) के पांचवें एपिसोड के लिए हुआ है। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस राष्ट्रीय मंच पर दोनों ने अपनी बौद्धिक और तार्किक क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सामान्य ज्ञान नहीं, लॉजिक और सोचने की क्षमता की कसौटी पर हुआ मुकाबला
‘India’s TOP 1%’ शो की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पारंपरिक सामान्य ज्ञान (GK) के बजाय प्रतिभागियों के लॉजिक, तार्किक कॉमन सेंस और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक एपिसोड में देश भर से चुने गए 100 प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं, जिनके बीच चरणबद्ध तरीके से मुकाबला आगे बढ़ते हुए अंतिम निर्णायक सवाल तक पहुंचता है। इसी कड़ी परीक्षा को पार करते हुए विवेक-मनीषा की जोड़ी ने अपनी खास पहचान बनाई।
12 तारीख को हुई शूटिंग में अनिल कपूर के साथ विशेष प्रदर्शन, जीता दिल
शो की शूटिंग 12 तारीख को संपन्न हुई। शूटिंग के दौरान विवेक और मनीषा अग्रवाल ने अभिनेता अनिल कपूर के सामने बेहतरीन प्रस्तुति दी और अपनी तार्किक सोच से वहां मौजूद दर्शकों व आयोजकों का दिल जीत लिया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस अनुभव को लेकर परिवार, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह और गर्व का माहौल है।
पूर्व में ‘केबीसी’ विजेता भी रह चुके हैं विवेक अग्रवाल, 3 अक्टूबर को दिखेगा शो
उल्लेखनीय है कि विवेक अग्रवाल इससे पहले भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में भी अपनी मेधा का लोहा मनवा चुके हैं और विजेता रहे हैं। अब इस नए गेम शो में उनकी इस नई कामयाबी से नगरवासियों में भारी उत्साह है। विवेक-मनीषा के विशेष प्रदर्शन वाला यह एपिसोड आगामी 3 अक्टूबर को स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित किया जाएगा, जिसे अभिनेता अनिल कपूर होस्ट करेंगे।







