शक्ति के गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुई जिले की स्वास्थ्य विभाग की मुखिया डॉक्टर पूजा अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग को मिला सम्मान, गणतंत्र दिवस की झांकियो में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा स्वास्थ्य विभाग का, कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग जिले में सजग

शक्ति के गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुई जिले की स्वास्थ्य विभाग की मुखिया डॉक्टर पूजा अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग को मिला सम्मान, गणतंत्र दिवस की झांकियो में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा स्वास्थ्य विभाग का, कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग जिले में सजग kshititech
गणतंत्र दिवस पर सम्मान ग्रहण करते सीएमएचओ मैडम

शक्ति के गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुई जिले की स्वास्थ्य विभाग की मुखिया डॉक्टर पूजा अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग को मिला सम्मान, गणतंत्र दिवस की झांकियो में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा स्वास्थ्य विभाग का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर जेठा के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया,इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद समिति कमलेश जांगड़े, जिले के ऊर्जावान आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत IAS बासु जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं डीपीएम श्रीमती कीर्ति बारा ने यह सम्मान ग्रहण किया,तथा शक्ति जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जन जागरूकता योजनाओं एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया, साथ ही गणतंत्र दिवस पर्व की झांकियो में स्वास्थ्य विभाग की झांकी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने उपरोक्त सम्मान जिले के स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि आज शक्ति जिले में जिस सजगता एवं तत्परता के साथ विभाग के सभी लोग मिलकर शासन की मंशानुरूप कार्य कर रहे हैं,तथा स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार जनहित में बेहतर बनाने की दिशा में अपना योगदान दे रहे हैं, यह उसी का प्रतिफल है, तथा आने वाले दिनों में शक्ति जिले में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लगातार प्रत्येक जरूरतमंद लोगों तक लाभ मिल सके, इस दिशा में पहल की जाएगी, सीएमएचओ मैडम ने कहा की शक्ति जिले में जिले के माननीय जिलाधीश महोदय के निर्देशानुसार लगातार स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास हो रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading