जिला सीईओ वासु जैन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक. शक्ति जिले की डीई ओ डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी भी रही मौजूद। जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश

जिला सीईओ वासु जैन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक. शक्ति जिले की डीई ओ डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी भी रही मौजूद। जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश kshititech
शिक्षा विभाग की बैठक लेते हुए जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैन

जिला सीईओ वासु जैन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक. शक्ति जिले की डीई ओ डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी भी रही मौजूद। जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती:- जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन द्वारा जिला पंचायत सभा कक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली गई। जिले में संचालित शिक्षा विभाग के योजनाओं की विस्तृत जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। अपार आईडी एमबीयू अपडेशन,जाति प्रमाणपत्र, इंस्पायर अवार्ड के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया की शिविर लगाकर उपरोक्त कार्य को समय सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। प्रतिदिन अंशकालीन सफाईकर्मी द्वारा विद्यालय परिसर, कक्षा एवं टॉयलेट की सफाई कराई जाए। जिला सीईओ ने आगामी माह में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन एवं विद्यार्थियों से सीधे संवाद करने की योजना बनाने की जानकारी साझा की। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को अति आवश्यकता वाले विद्यालयों को चिन्हित कर अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण मांग पत्र एवं प्राक्कलन जमा करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने एवं शिक्षा गुणवत्ता सुधारने हेतु सतत प्रयास करने निर्देशित किया गया। बैठक में दिलीप कुमार पटेल बीईओ सक्ती, एम एल प्रधान बीईओ मालखरौदा, लक्ष्मी चौहान बीईओ डभरा, रामकुमार साहू बीईओ जैजैपुर, एबीईओ नीलिमा बड़गे, चंद्रिका आर्मो मनीष शर्मा,सेजस नोडल अरुण कुमार जायसवाल एवं जिला नोडल स्थानीय परीक्षा सुरेश कुमार जायसवाल तथा आशुतोष शर्मा उपस्थित थे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading