60 से ₹70/-रुपए प्रति लीटर में मिलेगा डीजल और पेट्रोल. भारत का बड़ा प्लान

60 से ₹70/-रुपए प्रति लीटर में मिलेगा डीजल और पेट्रोल. भारत का बड़ा प्लान kshititech

60 से ₹70/-रुपए प्रति लीटर में मिलेगा डीजल और पेट्रोल. भारत का बड़ा प्लान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर

शक्ति -होर्मुज संकट के बीच तेल पर भारत का बड़ा मास्टर प्लान, 60-70 रुपये/लीटर बिकेगा पेट्रोल! एथेनॉल करेगा बड़ा खेल
मिडिल ईस्ट जंग की वजह से ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमत आसमान छू रही है. 70-75 डॉलर प्रति बैरल में बिकने वाला तेल आज 100 डॉलर के करीब पहुंच गया है. जहां अमेरिका और चीन जैसे देशों को ग्लोबल ऑयल क्राइसिस की वजह से अपने देश में पेट्रोल के दाम बढ़ाने पड़े हैं, वहां भारत अब तक कीमतों संभालने में सफर रहा है. भारतीय तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. अब सरकार एक ऐसी तैयारी करने जा रही है, जिसके बाद तेल के लिए आयात पर निर्भरता कम हो जाएगी. अगर प्लान सफल रहा, तो पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाए घट सकते हैं. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल में 100 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग की बात कही है. उन्होंने देश को 100 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग की ओर बढ़ने की अपील की है. बता दें कि देश में फिलहाल E20 यानी 20 फीसदी एथेनॉम मिक्स पेट्रोल मिलने लगा है. सरकार धीरे-धीरे एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने की तैयारी कर रही है.  भारत के लिए 100 फीसदी एथेनॉल ब्लेडिंग भले नया हो, लेकिन अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों E100 पहले से लागू है. इंडिया फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी के प्रोग्राम में बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि भारत को पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेडिंग 100 फीसदी (E100)  करने की ओर बढ़ना चाहिए.  उनका ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब ईरान युद्ध की वजह से भारत ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है. देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए ये कदम जरूरी है. अगर बात एथेनॉल ब्लेडिंग की करें, तो इसमें पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल को एक निश्चित मात्रा मिक्स की जाती है. बता दें कि एथेनॉल को गन्ने के रस, शीरे, मक्का, सड़े-गले आलू , चावल-गेंहू से बनाया जाता है. 100 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग का मतलब है एथेनॉल की 100 फीसदी मात्रा और पेट्रोलियम नाम मात्र.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading