धुम्मा ग्रुप -भोले नगरिया दूर है जाना जरूर है-शक्ति से शिव भक्तों की टोली निकली बाबा धाम- तीसरे वर्ष की यात्रा में रवाना हुए भोले के चेले ग्रुप के सदस्य. चिराग अग्रवाल ने कहा- इस वर्ष शिव भक्तों में है कावड़ यात्रा को लेकर उत्साह. बाजे गाजे के साथ निकले कांवड़िये




शक्ति से शिव भक्तों की टोली निकली बाबा धाम- तीसरे वर्ष की यात्रा में रवाना हुए भोले के चेले ग्रुप के सदस्य. चिराग अग्रवाल ने कहा- इस वर्ष शिव भक्तों में है कावड़ यात्रा को लेकर उत्साह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति का परिचय देते हुए “भोले के चेले ग्रुप, सक्ती” द्वारा लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड) की पावन कांवड़ यात्रा के लिए शिवभक्तों का जत्था आज साउथ बिहार एक्सप्रेस से सक्ती से उत्साहपूर्वक रवाना हुआ।इस पावन यात्रा में चिराग अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, सावन अग्रवाल, श्रेयांश अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, कांचू अग्रवाल, सुजल शर्मा, वातु देवांगन, सुधांशु खेतान, विनायक रिंकू अग्रवाल अर्पित अग्रवाल पवन अग्रवाल सूरज राजपूत रिक्की कथूरिया रॉकी अग्रवाल गोलू नटवर सहित अनेक शिवभक्त शामिल हैं।देवघर पहुँचने के पश्चात सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी माँ गंगा का पवित्र जल कांवड़ में भरकर लगभग 110 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुँचेंगे तथा भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान सभी श्रद्धालु राष्ट्र, प्रदेश, सक्ती जिले एवं समस्त जनमानस की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं मंगल की कामना करेंगे।प्रस्थान के अवसर पर शिवभक्तों में अपार उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। रेलवे स्टेशन परिसर “हर-हर महादेव”, “बोल बम” एवं “जय बाबा बैद्यनाथ” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।लगातार तीसरे वर्ष आयोजित की जा रही यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि युवाओं में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता, सेवा एवं आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करने का भी प्रेरणादायी संदेश दे रही है। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ से सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखने तथा विश्व के कल्याण की प्रार्थना की।







