DEO साहब की कार्यवाही-शक्ति जिले के 275 सरकारी स्कूलों के संस्था प्रमुखों को कारण बताओं नोटिस जारी- जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने समयावधि में निर्देशों का पालन न करने पर की बड़ी कार्रवाई, दोबारा जारी डेड लाइन में कार्य पूर्ण न होने पर फरवरी माह का रोका जा सकता है वेतन,मामला अपार ID का

शक्ति जिले के सरकारी स्कूलों में अपार ID का कार्य समय पर पूर्ण न होने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जताई नाराजगी

शक्ति जिले के 275 सरकारी स्कूलों के संस्था प्रमुखों को कारण बताओं नोटिस जारी- जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने समयावधि में निर्देशों का पालन न करने पर की बड़ी कार्रवाई, दोबारा जारी डेड लाइन में कार्य पूर्ण न होने पर फरवरी माह का रोका जा सकता है वेतन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने अपार आई डी को लेकर कड़े तेवर दिखाये है,सक्ती जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाया जाना है,इस संबंध में जिला सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो IAS एवं जिला पंचायत जिला शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन IAS के द्वारा शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने निर्देश दिए गए थे, किंतु जिले के संस्था प्रमुखों की उदासीनता के कारण जिले का अपार आईडी में स्थिति अच्छी नहीं है, जिस पर उच्च कार्यालय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है, इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं संस्था प्रमुखों को बार बार सुझाव एवं निर्देश के बाद भी आशानुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हो रहा था जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने अपार आईडी जेनरेशन में संस्था प्रमुखों के उदासीन रवैय्ये के कारण जिले के 155 शासकीय शालाओं के प्रधान पाठक / प्राचार्य एवं 120अशासकीय शालाओं के प्रबंधकों /संस्था प्रधानों कुल 275 को कारण बताओ सूचना जारी करते हुए 10 जनवरी तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है । कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में शासकीय शालाओं के प्राचार्य /प्रधान पाठकों की माह फरवरी की वेतन रोकने एवं अशासकीय शालाओं की मान्यता समाप्त करने स्पष्टीकरण जारी किया है,संबंधितों को कार्यपूर्ण करते हुए अपना स्पष्टीकरण अपने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जमा करने कहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading