मंत्री जी का खीरा कांड! 99 लाख की सरकारी सब्सिडी अपने ही फार्म हाउस को दे दी. जिस बागवानी बोर्ड के उपाध्यक्ष मंत्री जी।उसी बोर्ड से अपने ही फार्म हाउस को दी गई सब्सिडी. विपक्ष ने उठाए सवाल

मंत्री जी का खीरा कांड! 99 लाख की सरकारी सब्सिडी अपने ही फार्म हाउस को दे दी. जिस बागवानी बोर्ड के उपाध्यक्ष मंत्री जी।उसी बोर्ड से अपने ही फार्म हाउस को दी गई सब्सिडी. विपक्ष ने उठाए सवाल kshititech

मंत्री जी का खीरा कांड! 99 लाख की सरकारी सब्सिडी अपने ही फार्म हाउस को दे दी. जिस बागवानी बोर्ड के उपाध्यक्ष मंत्री जी।उसी बोर्ड से अपने ही फार्म हाउस को दी गई सब्सिडी. विपक्ष ने उठाए सवाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -देश की प्रतिष्ठित एक निजी मीडिया एजेंसी ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को अपने ही मंत्रालय की स्कीम से खीरा फार्म के लिए करीब 99 लाख रुपये की सब्सिडी मिली है।मंत्री जी का खीरा कांड’ एक बड़ा राजनीतिक विवाद है। इसके तहत केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को अपने ही मंत्रालय की एक योजना (NHB) से उनके निजी खीरे के फार्म हाउस के लिए लगभग ₹99 लाख की सरकारी सब्सिडी मिली है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को राजस्थान के अपने गाँव (पीह) में कमर्शियल खीरे की खेती के प्रोजेक्ट के लिए ₹99.03 लाख की सब्सिडी प्राप्त हुई है। दिलचस्प बात यह है कि यह सब्सिडी जिस बोर्ड (राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड) द्वारा दी गई है, मंत्री जी उसी बोर्ड के पदेन उपाध्यक्ष है। मंत्री जी के इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹1.99 करोड़ थी, जिसे उन्होंने HDFC बैंक के ₹1.49 करोड़ के लोन से पूरा किया। इस खुलासे के बाद से ही विपक्षी दलों और राजनीतिक टिप्पणीकारों ने सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।आम जनता और सोशल मीडिया पर इसे लेकर भारी चर्चा है कि एक कैबिनेट मंत्री को किसानों के लिए बनी सरकारी योजनाओं का लाभ अपने व्यक्तिगत व्यावसायिक फार्म के लिए मिलना नियमों का उल्लंघन है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading