पार्षदों की हुई मंत्री जी से मुलाकात- नगर पालिका शक्ति के भाजपा पार्षदों ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से करी मुलाकात, पूर्व मंत्री मेधाराम साहू के नेतृत्व में मिले पार्षद, पूर्व मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन ने कहा- मंत्री जी से शहर विकास के लिए हुई चर्चा, मंत्री अरुण साव ने भी करा भाजपा पार्षदों का आत्मीय स्वागत

नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात करते नगर पालिका शक्ति के भाजपा पार्षद
नगरीय प्रशासन मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा के पार्षद

नगर पालिका शक्ति के भाजपा पार्षदों ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से करी मुलाकात, पूर्व मंत्री मेधाराम साहू के नेतृत्व में मिले पार्षद, पूर्व मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन ने कहा- मंत्री जी से शहर विकास के लिए हुई चर्चा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नगर पालिका परिषद शक्ति के पार्षदों ने 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से राजधानी रायपुर स्थित उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की, यह मुलाकात छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री मेधाराम साहू के नेतृत्व में हुई, जिस पर नगर पालिका शक्ति के भाजपा के पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने नगरीय प्रशासन मंत्री से शहर विकास को लेकर लंबी चर्चा की साथ ही शहर विकास के लिए शासन की ओर से सहयोग करने का भी आग्रह किया, इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी नगर पालिका शक्ति के भाजपा पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार शहरी क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है, एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए शासन दृण संकल्पित है एवं आप सभी शासन की समुचित योजनाओं को अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे,इस दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री मेघाराम साहू,भाजपा नगर मंडल शक्ति के पूर्व महामंत्री एवं वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोविंद देवांगन, वार्ड क्रमांक- 1 के पार्षद प्रतिनिधि धरमलाल रात्रे,वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रतिनिधि सुरेश कुमार साहू, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज सोनी,वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद गोविंद निराला, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप,वार्ड क्रमांक 3 के भाजपा नेता राजा सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading