शक्ति जिले में हो रही लगातार झमाझम बारिश.जिला प्रशासन में जारी किए बारिश के तुलनात्मक आंकड़े.जिले में 736.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज. भारी बारिश के चलते बांगो डैम में भी पानी हुआ लबालब लगातार नहरो में पानी छोड़ने की हो रही कवायद. शक्ति जिले के साराडीह बैराज में भी जल भराव की स्थिति

शक्ति जिले में हो रही लगातार झमाझम बारिश.जिला प्रशासन में जारी किए बारिश के तुलनात्मक आंकड़े.जिले में 736.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

 शक्ति -शक्ति जिले में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर भी प्रसन्नता दिखाई दे रही है।वहीं शक्ति जिला प्रशासन ने भी बारिश के आंकड़े जारी किए हैं।जिसके अंतर्गत सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 17 अगस्त 2026 तक 736.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 0.8 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 651.9 मिली मीटर, जैजैपुर में 564.8, मालखरौदा में 860.3, डभरा में 752.1, नया बाराद्वार में 821.0, अड़भार में 722.9, हसौद में 667.8, चंद्रपुर में 833.0, एवं भोथिया में 751.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 2.2, मिली मीटर, जैजैपुर में 0, मालखरौदा में 0, डभरा में 0.3, नया बाराद्वार में 1.5, अड़भार में 1.1, हसौद में 2.0, चंद्रपुर में 0, एवं भोथिया में 0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

शक्ति जिले के साराडीह बैराज जलस्तर रिपोर्ट दिनांक 17-8-2026 समय: सुबह 7:20 बजे

चौखट का स्तर-197.00 मीटर
जलस्तर सीमा – 199.20 मीटर
डी/एस जल स्तर 199.10 मीटर
यू/एस – डी/एस जल स्तर-0.100 मीटर
गेट खोलें – 81(7.00 मीटर)
ओपन गेट नंबर – .
गेट 00 बंद करें
गेट बंद करें ऊंचाई – दहलीज स्तर
दोपहर 12:15 बजे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading