कांग्रेस ने व्यापार प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत करने खोज निकाला हीरा-भाटापारा के कांग्रेस नेता प्रशांत गांधी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दी बड़ी जिम्मेदारी. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति हुई गांधी की. मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं प्रशांत




भाटापारा के कांग्रेस नेता प्रशांत गांधी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दी बड़ी जिम्मेदारी. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति हुई गांधी की. मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं प्रशांत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाटापारा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रशांत गांधी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।तथा प्रशांत गांधी वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।एवं प्रदेश के व्यापारी वर्ग में प्रशांत गांधी का अच्छी खासा प्रभाव देखा जाता है। एवं प्रदेश की लगभग 65 युवा मंच की शाखों के प्रमुख के रूप में गांधी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं। तथा प्रशांत गांधी को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से सौजन्य भेंटकर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री का दायित्व देने पर उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। तथा प्रशांत गांधी की प्रदेश अध्यक्ष जी से हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय प्रभारी प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू एवं प्रदेश प्रतिनिधि आदरणीय श्री सुनील माहेश्वरी भी प्रमुख रूप से मौजूद थे एवं प्रशांत गांधी ने उनके स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने और व्यापारियों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहूँगा
गांधी के महामंत्री बनने से होगा कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का संगठन मजबूत
भाटापारा के प्रशांत गांधी को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा। तथा प्रशांत गांधी एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापारियों के सक्रिय जन प्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। एवं वे विगत लगभग 25 वर्षों से मारवाड़ी युवा मंच के एक सक्रिय पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश के प्रत्येक छोटे-छोटे स्थान पर भी व्यापारी वर्ग से उनका सीधा संपर्क है







