शक्ति जिले में कांग्रेस हुई आक्रामक-शक्ति जिले में कांग्रेस करेगी आज शाम पत्रकार वार्ता- मामला पीएससी भर्ती घोटाले एवं भाजपा सरकार की 12 साल की विफलताओं का. जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गभेल ने दी जानकारी. 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियो में जुट गई है कांग्रेस

शक्ति जिले में कांग्रेस हुई आक्रामक-शक्ति जिले में कांग्रेस करेगी आज शाम पत्रकार वार्ता- मामला पीएससी भर्ती घोटाले एवं भाजपा सरकार की 12 साल की विफलताओं का. जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गभेल ने दी जानकारी. 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियो में जुट गई है कांग्रेस kshititech

शक्ति जिले में कांग्रेस करेगी आज शाम पत्रकार वार्ता- मामला पीएससी भर्ती घोटाले एवं भाजपा सरकार की 12 साल की विफलताओं का. जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गभेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा आज दिनांक- 16 सितंबर 2026 दिन- बुधवार को शाम 4:00 बजे स्थानीय शासकीय विश्रामगृह शक्ति में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पीएससी में हुई भर्ती के घोटाले को लेकर एवं 12 साल में भाजपा की केंद्र सरकार की विफलताओं एवं जन विरोधी नीतियों को लेकर यह पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार एवं केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं देश में बढ़ती महंगाई तथा भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी दिनों में बनाई गई रणनीति के तहत आम जनता के सामने सरकार की इन विफलताओं को रखने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस कमेटी शक्ति जिले की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल ने शक्ति जिले के सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों को प्रेस वार्ता में पहुंचने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading