बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ में पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री में छिड़ी तीखी बहस। बघेल का आरोप – कांग्रेस सरकार में केंद्र ने रोकी आवास की राशि. मंत्री विजय शर्मा ने कहा- कांग्रेस सरकार  ने गरीबों के रोके आवास. छत्तीसगढ़ में शिवराज सिंह चौहान के दौरे के बाद सियासत हुई तेज

बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ में पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री में छिड़ी तीखी बहस। बघेल का आरोप - कांग्रेस सरकार में केंद्र ने रोकी आवास की राशि. मंत्री विजय शर्मा ने कहा- कांग्रेस सरकार  ने गरीबों के रोके आवास. छत्तीसगढ़ में शिवराज सिंह चौहान के दौरे के बाद सियासत हुई तेज kshititech
रायपुर के प्रेस क्लब भवन में उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के बीच पीएम आवास को लेकर बहस

बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ में पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री में छिड़ी तीखी बहस। बघेल का आरोप – कांग्रेस सरकार में केंद्र ने रोकी आवास की राशि. मंत्री विजय शर्मा ने कहा- कांग्रेस सरकार के समय गरीबों के रोके गए आवास

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति+छत्तीसगढ़ राज्य में विगत दिनों केंद्रीय किसान कल्याण पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के पश्चात एक बार राजनैतिक दलों में पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के बीच तीखी बहस देखने को मिली तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि 2018 से 2023 तक छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम आवास की राशि रोक दी थी।दोनों नेताओं के बीच 1 घंटे 20 मिनट तक बहस चली।छत्तीसगढ़ की सियासत में पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के 2 बड़े नेता मंच पर आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने आवास के अपने-अपने आंकड़े पेश किए।
रायपुर प्रेस क्लब से यह डिबेट लाइव दिखाई गई। इस दौरान अव्यवस्था को लेकर पत्रकारों ने भी नाराजगी जताई। बता दें कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार की थी। इसके बाद ओपन डिबेट तय की गई।भूपेश बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब 7 लाख मकान बने। विजय शर्मा ने इसे झूठा बताते हुए दावा किया कि साय सरकार ने 18 लाख मकान स्वीकृत किए हैं। विजय शर्मा ने Grok से सही जानकारी लेने की बात कही।

विजय शर्मा बोले- CG में सबसे ज्यादा पीएम आवास

डिबेट में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- केंद्र ने 17 लाख 75 हजार आवास पूर्ण किए हैं, भारत सरकार की वेबसाइट में पूरे आंकड़े हैं। 2025-26 में छत्तीसगढ़ ने देश में सर्वाधिक पीएम आवास बनाए।पिछली सरकार में वित्तीय वर्ष की स्वीकृति में आवास पूर्ण नहीं हुए थे। 5 वर्ष में वित्तीय स्वीकृति 3,900 करोड़ की थी, 3 लाख आवास कांग्रेस सरकार ने पूर्ण किए, जबकि 16 हजार करोड़ भाजपा सरकार ने ढाई वर्ष में खर्च किए।

भूपेश बोले- हमने 7 लाख आवास स्वीकृत किए

डिबेट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- 2018 में 3 लाख 48 हजार 960 घर स्वीकृत हुए। 1 लाख 39 हजार मकान पूर्ण हुए। 2020-21 में 1 लाख 97 हजार 811 का लक्ष्य था। 1 लाख 22 हजार आवास पूरे हुए। कोरोना काल में किसी सरकार के पास पैसा नहीं था।2022-23 में पोर्टल बंद कर दिया गया। हमने भारत सरकार से अपना पैसा मांगा, चिट्ठी लिखी गई। पत्राचार किया गया। 2011 की जनगणना के अनुसार 18 लाख आवास बचे थे। 6 लाख 97 हजार हमने स्वीकृत किए। ये आंकड़े पेश करने के दौरान विजय शर्मा ने मंच पर कहा कि एक बार गणना पूरी करिए। गणित सही होनी चाहिए।

विजय शर्मा बोले- कोरोना में भी पैसा आ रहा था

विजय शर्मा ने कहा कि PM आवास का पोर्टल बंद नहीं था। कोरोना काल में भी पैसा आ रहा था। विषय पोर्टल का नहीं था, बल्कि भूपेश बघेल ने कहा था कि प्रधानमंत्री आवास है तो प्रधानमंत्री ही जाने। पूरी राशि हम अपनी तरफ से देंगे।

बघेल- कौन सच बोल रहा पत्रकार खुद खोज लेंगे

भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र ने हमें राशि ही जारी नहीं की। पोर्टल बंद था। सही क्या था, पत्रकार खुद ही खोज लेंगे कि कौन सच बोल रहा है। 25 सितंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक 18 लाख मकान स्वीकृत किए गए।

कार्यक्रम में अव्यवस्था को लेकर नाराज हुए पत्रकार और नेता

कांग्रेस नेता शैलेश त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को प्रेस क्लब के अंदर जाने दिया गया, जबकि कांग्रेसियों को बलपूर्वक रोका गया। बहस खत्म होने के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालांकि, पुलिस ने मामले को शांत कराया।

प्रेस क्लब के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

बहस खत्म होने के बाद प्रेस क्लब के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और झड़प हुई। पुलिस ने बीच-बचाव कर कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश की, तो उसके साथ भी झड़प हो गई। इस दौरान एक एसआई का बैच और शर्ट का बटन टूट गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

भूपेश बोले- डिबेट की जानकारी नहीं थी, पता चला तो नाश्ता छोड़कर भागे

भूपेश ने डिबेट शुरू होने से पहले नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संचार विभाग को आज की डिबेट की कोई जानकारी या सूचना नहीं दी गई थी। जब सुबह हमें पता चला, तब नाश्ता कर रहे थे। नाश्ता छोड़कर भागे, क्योंकि ऐसा अवसर कम ही मिलता है, जब सरकार और विपक्ष आमने-सामने हों।

कांग्रेस नेता का आरोप- कांग्रेसियों को बलपूर्वक रोका गया

कांग्रेस नेता शैलेश त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को प्रेस क्लब के अंदर जाने दिया गया, जबकि कांग्रेसियों को बलपूर्वक रोका गया।

विजय शर्मा बोले- भूपेश ने गरीबों के आवास रोके

विजय शर्मा ने कहा- मैंने पूरी रिपोर्ट के साथ आंकड़े पेश किए, लेकिन कांग्रेस ने राजनीति की। उन्होंने अपने कार्यकाल में 3 लाख आवास बनाए। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने 18 लाख आवास बनाने का संकल्प लिया है। भूपेश बघेल ने गरीबों के आवास रोके। आज जांच में पता चलता है कि कई लोग मकान के इंतजार में चल बसे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading