कांग्रेस के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी किसान कांग्रेस शक्ति जिले के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने,गबेल ने कहा- शक्ति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मिलेगी मजबूती, पीसीसी ने करी शक्ति विधानसभा क्षेत्र में नई नियुक्तियां

कांग्रेस के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी किसान कांग्रेस शक्ति जिले के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने,गबेल ने कहा- शक्ति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मिलेगी मजबूती, पीसीसी ने करी शक्ति विधानसभा क्षेत्र में नई नियुक्तियां kshititech
जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल

कांग्रेस के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी किसान कांग्रेस शक्ति जिले के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने,गबेल ने कहा- शक्ति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मिलेगी मजबूती

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्षों की नई नियुक्तियां की गई है, तथा इसी श्रृंखला में शक्ति जिले के विधानसभा क्षेत्र शक्ति में भी स्थानीय लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के दिशा निर्देशन एवं जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अनुशंसा पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्षों की नई नियुक्ति के आदेश छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदु द्वारा जारी किए गए हैं, जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है,साथ ही कहां है कि इन सभी की नियुक्ति से विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा नए दायित्वों के साथ जहां कार्यकर्ताओं में भी ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होगा तो वही छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को सड़क तक ले जाकर विरोध करने में भी कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ काम करेंगे

शक्ति विधानसभा क्षेत्र में इन कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

शक्ति विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 के अंतर्गत नियुक्त किए गए मंडल अध्यक्षों में प्रमुख रूप से सिंघनसरा अशोक यादव, जाजंग घासिया दास महंत, जर्वे दिगंबर कंवर, पोरथा बजरंग राठौर, नया बाराद्वार राम अवतार अग्रवाल, लवसरा लखन राठौर, किरारी जिवेन्द्र राठौर, टेमर सत्य प्रकाश महंत नगरदा हेमंत जायसवाल रगजा बुधराम सकरेलीकला राजीव जायसवाल, शक्ति शहर 1 राम सजीवन देवांगन शक्ति शहर 2 लाला सोनी ,सारा गांव दिलेश्वर राठौर, अफरीद, बाबूलाल जायसवाल, दारंग, रोशन बरेठ सरहर डी आर यादव, झरना श्रीमती काजल किरण सिंह प्रमुख है

प्रातिक्रिया दे