कलेक्टर नूपुर ने सौपी जिले की कमान नवनियुक्त कलेक्टर टोपनो को,पदभार देते नूपुर के चेहरे पर छाई रही उदासी, नए जिले को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी नूपुर ने, नवनियुक्त कलेक्टर अमृत विकास ने जिले की आदि शक्ति मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर शुरुआत की अपने प्रशासनिक कार्यों की, शक्ति पहुंचकर लोकसभा चुनाव की तैयारीयो के लीअहम बैठक, कलेक्टर से मिलने वालों की लगी भीड़

जिले के नए कलेक्टर अमृत विकास ने ली अधिकारियों की बैठक
कलेक्टर अमृत विकास पहुंचे मां चंद्रहासिनी देवी के दरबार में
शक्ति जिला मुख्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया कलेक्टर अमृत विकास ने

कलेक्टर नूपुर ने सौपी जिले की कमान नवनियुक्त कलेक्टर टोपनो को,पदभार देते नूपुर के चेहरे पर छाई रही उदासी, नए जिले को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी नूपुर ने, नवनियुक्त कलेक्टर अमृत विकास ने जिले की आदि शक्ति मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर शुरुआत की अपने प्रशासनिक कार्यों की, शक्ति पहुंचकर लोकसभा चुनाव की तैयारीयो के लीअहम बैठक, कलेक्टर से मिलने वालों की लगी भीड़

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सक्ती जिले के नव पदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज पहले दिन सुबह की पहली किरण के साथ जिला मुख्यालय से निकलकर चंद्रपुर तहसील में विराजित माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर जिले के सुख समृद्धि और सुशासन के लिए प्रार्थना की, इसके पश्चात नवपदस्थ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर कार्यालय कक्ष में पूर्व कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में जिला कलेक्टर कार्यालय जेठा में कलेक्टर ज़िला सक्ती के रूप में पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो जिले में दूसरे कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए है। श्री तोपनो 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन और अनेक महत्वपूर्ण पद में दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है और प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण दे चुके है,पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्री तोपनों ने आज चंद्रपुर तहसील के लात नाला तिराहा जाकर निर्माणाधीन गौरवपथ सड़क का निरीक्षण भी किया। उल्लेखनीय है की नगर पंचायत चंद्रपुर में कोतरी नाला से महानदी पुल तक लगभग 1.80 किलो मीटर की सड़क गौरव पथ हेतु स्वीकृत है। जिसके निर्माण कार्य के लिए खदानों से निकलने वाली भारी वाहनों एवं कंपनियों से निकलने वाले भारी वाहन क्रमशः हायवा , ट्रेलर एवं ट्रक तथा अन्य भारी वाहन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। गौरवपथ निर्माण के दौरान सुविधा व सुरक्षा को लेकर रायगढ़ मार्ग पर मार्ग परिवर्तित कर चंद्रपुर मे भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर ने उक्त निर्माण कार्य एवं परिवर्तित मार्ग की जानकारी लेते हुवे संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, खजांची अवनीश नामदेव, अनुविभागीय अधिकारी डभरा रूपेंद्र पटेल, डभरा तहसीलदार रवि राठौर, सक्ती तहसीलदार मनमोहन प्रताप, चंद्रपुर प्रभारी तहसीलदार अभिजीत राजभानु, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री मरकाम , जनपद पंचायत चंद्रपुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामसजीवन सोनवानी आदि उपस्थित थे

कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए अधिकारियों की ली विशेष बैठक,नवपदस्थ कलेक्टर ने नंदेलीभाठा स्थित स्ट्रांग रूम का भी किया निरीक्षण

सक्ति-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभावशील हो जाएगी। लोकसभा निर्वाचन के लिए की जाने वाली आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने सभी जिला अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली। बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी भेदभाव के निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी से लेकर पटवारी, सचिव, आरक्षक स्तर तक के कर्मचारियों की प्रतिबद्धता निष्पक्ष निर्वाचन में सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान उपद्रव, शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक आचार संहिता प्रभावशील रहेगी। इस दौरान अनेक कार्य प्रतिबंधित तथा आपातकालीन कार्य किए जा सकेंगे। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा लोकसभा निर्वाचन की तैयारी के लिए नंदेलीभाठा स्थित स्ट्रांग रूम का भी निरिक्षण किया गया तथा ऑब्जर्वर कक्ष, आईटी सेल, एफएलसी कक्ष, मतदान सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण करते हुए वाहन पार्किंग, मेडिकल यूनिट सहित अन्य आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती पंकज डाहिरे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा रूपेंद्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा अरुण सोम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

कलेक्टर नूपुर जिले के नए कलेक्टर अमृत विकास को जिले की कमान सौंपते हुए
जिले के नए कलेक्टर अमृत विकास जिले का जायजा लेते हुए
शक्ति जिले के नए कलेक्टर अमृत विकास टोपनो
शक्ति जिले के चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने करी नए कलेक्टर से मुलाकात

प्रातिक्रिया दे