शक्ति जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय में आ रही शिकायतों पर निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर जय श्री विद्यालय प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश. विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं गुणवत्ता युक्त भोजन के लिए भी कलेक्टर मैडम ने दिए निर्देश. अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी जाहिर की प्रशासनिक मुखिया ने

शक्ति कलेक्टर पहुंची एकलव्य आवासीय विश्वविद्यालय

शक्ति जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय में आ रही शिकायतों पर निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर जय श्री विद्यालय प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज सुबह संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई, विधार्थियो के स्वास्थ्य एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द के प्रबंधन व शिक्षकों को विद्यार्थियों की सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए है।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाए।कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की समय-समय पर सामान्य काउंसलिंग, करियर काउंसलिंग एवं हेल्थ चेकअप कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ साथ उनके स्वास्थ्य और भविष्य की आवश्यकताओं पर भी ध्यान देकर बेहतर दिशा दिया जा सके। उन्होंने बच्चों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप बेहतर करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती जैन ने आवासीय विद्यालय मे अध्ययनरत विधार्थियो की कक्षा 9वी, 11वी और 12वी के कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र छात्राओं से उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली साथ ही परिसर के छात्रावास में बालक और बालिकाओं से चर्चा कर उनकी पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य, छात्रावास की व्यवस्थाओं तथा किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी लिए। साथ ही निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में कक्षा 9वीं के सिलेबस में बदलाव वाले विषयों की पुस्तकें जल्द से जल्द विधार्थियो को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यकतानुसार बच्चो के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आपस मे ग्रुप कम्युनिकेशन करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर करने प्रेरित किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को हेल्दी कम्पीटीशन के साथ पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखते हुए एक-दूसरे से सीखें और अपने अध्ययन में निरंतर सुधार करें। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आवासीय विद्यालय के प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में पेयजल एवं साफ-सफाई की उचित व्यवस्था, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही आवासीय व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है। साथ ही सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं शिक्षकों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने कहा।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्नीता सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शक्ति जिले की कलेक्टर का निरीक्षण कार्यक्रम
शक्ति जिले की कलेक्टर का निरीक्षण कार्यक्रम
शक्ति जिले की कलेक्टर का निरीक्षण कार्यक्रम
शक्ति जिले की कलेक्टर का निरीक्षण कार्यक्रम
शक्ति जिले की कलेक्टर का निरीक्षण कार्यक्रम
शक्ति जिले की कलेक्टर का निरीक्षण कार्यक्रम
शक्ति जिले की कलेक्टर का निरीक्षण कार्यक्रम
शक्ति जिले की कलेक्टर का निरीक्षण कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading