शक्ति जिले के कलेक्टर एवं सीएमएचओ शामिल हुए ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिज्ञा महा अभियान में. कलेक्टर तोपनों ने कहा- नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए हम सबको करनी होगी अपनी भागीदारी. सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने भी करी संस्था के जन जागरण अभियान की प्रशंसा




शक्ति जिले के कलेक्टर एवं सीएमएचओ शामिल हुए ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिज्ञा महा अभियान में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शक्ति कुंज सेंटर में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष अमृत विकास तोपनो ने कहा कि नशा समाज के लिए हानिकारक है इसलिए नशामुक्ति अभियान की सफलता हम सबकी भूमिका सुनिश्चित हो।इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी पूजा अग्रवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल, ब्रह्माकुमारी दीदी रुक्मणी, बी के बिंदु ने उपस्थित लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया तो वहीं ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि हम सभी शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर भावी पीढ़ी को नशा के खिलाफ जागरूक करने हेतु पहल करेंगे जिसकी शुरुवात आज जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के द्वारा शपथ दिलाकर की गई है।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि समाज में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज बहनों ने नशा के खिलाफ जन जागरण प्रयास प्रारंभ किया है वह निश्चित रुप से सराहनीय है।इस अवसर पर आज ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।







