अनैतिक गतिविधि वाले क्लब, फार्म हाउस ,पब ,होटल सील किए जाएं – कन्हैया अग्रवाल,पुलिस कार्रवाई रोकने आखिरकार किसका दबाव ?आउटर बने नशे और अश्लीलता के अड्डे, कन्हैया ने कहा- अवैध संरक्षण से फल फूल रहे क्लब व फार्म हाउस, कन्हैया ने लगाया आरोप- कहा संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा का अता- पता ही नहीं, क्या यह भी घोषणा ₹500 वाले सिलेंडर की तरह ही हो गई है



अनैतिक गतिविधि वाले क्लब, फार्म हाउस ,पब ,होटल सील किए जाएं – कन्हैया अग्रवाल,पुलिस कार्रवाई रोकने आखिरकार किसका दबाव ?आउटर बने नशे और अश्लीलता के अड्डे, कन्हैया ने कहा- अवैध संरक्षण से फल फूल रहे क्लब व फार्म हाउस, कन्हैया ने लगाया आरोप- कहा संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा का अता- पता ही नहीं, क्या यह भी घोषणा ₹500 वाले सिलेंडर की तरह ही हो गई है
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर आउटर क्षेत्र में बढ़ती अराजकता को लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजधानी के बाहरी इलाकों में बने बहुत सारे क्लब, पब,होटल और फार्म हाउस नशे, हुक्के और अश्लील पार्टियों के अड्डों में बदल चुके हैं । इनसे अपराध बढ़ रहे हैं, युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और रायपुर की छवि धूमिल हो रही है।श्री अग्रवाल ने तीखे शब्दों में कहा कि
कई बार छापे और शिकायतों के बावजूद ये क्लब और फार्म हाउस खुले कैसे रहते हैं ? क्यों इनके लाइसेंस रद्द नहीं किए जाते? क्यों इनके गुमास्ता पंजीयन निरस्त नहीं होते? आखिरकार किसके संरक्षण में ये गंदा कारोबार फलफूल रहा है ? सरकार और प्रशासन केवल दिखावटी कार्रवाई करके जनता की आँखों में धूल झोंक रहे हैं। पुलिस, आबकारी, राजस्व, नगर निगम और खुफिया विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सभी क्लब और फार्म हाउसों की जाँच की जाए ।जिन पर अवैध गतिविधियों का आरोप साबित हो, उन्हें तुरंत सील कर लाइसेंस व पंजीयन निरस्त किए जाएँ। उन्होंने कहा कि संरक्षण देने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ।रायपुर में नशे और अश्लीलता के इस व्यापार पर पूर्ण विराम लगाने के लिए स्थायी निगरानी व्यवस्था बनाईं जानी चाहिए । प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता के साथ स्ट्रेंजर पार्टी/ न्यूड पार्टी के आयोजन से जुड़े सात – आठ लोगों की गिरफ्तारी की उसके बाद आयोजनकर्ताओं के संरक्षकों के दबाव में पुलिस की कार्यवाही कमजोर पड़ती दिखाई पड़ रही है । पुलिस प्रशासन को जिला प्रशासन को बिना किसी दबाव के रायपुर और छत्तीसगढ़ को कलंकित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ।अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन तुरंत ठोस कदम नहीं उठाते तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन छेड़ेगी और दोषियों को बेनकाब करेगी । ज्ञापन देने प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता वंदना राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन चंद्राकर, मनोज सोनकर ,राजेश त्रिवेदी ,शरद गुप्ता, प्रशांत नीरज ठाकर ,सोमेश बघेल, मनोज पाल ,जावेद खान, टीकम साहू ,मोहम्मद आसिफ (अस्सू ),रवि शर्मा , मुकुंद मुकुंद कागदेलवार, महावीर देवांगन, सुरेश बाफना, अतुल रघुवंशी सहित कांग्रेसजन शामिल थे
बकाया संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा पर नहीं हुआ अमल-कन्हैया अग्रवाल,जिस तरह 500 में सिलेंडर नहीं मिला उसी तरह ब्याज माफी की घोषणा भी अधूरी गारंटी, पूरी होने वाली गारंटी का ही आता पता नहीं है
सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार पुराने बकाया संपत्ति कर पटाने पर ब्याज माफी एवं जुर्माना माफी की घोषणा पर तत्काल अमल किए जाने की मांग की है । घोषणा पत्र पर अमल नहीं किए जाने से हजारों लोग अपना पुराना संपत्ति कर एक साथ पटाने के लिए निगम के जोन दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं,उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहरी क्षेत्र की जनता से वादा किया गया था कि जिनका पिछले वर्षों का संपत्ति कर बकाया है वे यदि एक साथ अपने संपत्ति कर का भुगतान करते हैं तो उन्हें बकाया राशि पर ब्याज और जुर्माना से छूट दे दी जाएगी परंतु लगातार मांग करने के बावजूद भी ऐसा नहीं हुआ है । प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में इस आशय का ज्ञापन नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगरीय निकाय मंत्री श्री अरुण साव को दिया गया था । उन्होंने कहा कि लगातार यह प्रचारित किए जाता हैं की मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने वाली गारंटी लेकिन प्रदेश की जनता को ब्याज और जुर्माना माफी जैसी सौगात तक नहीं मिल पा रही है ,₹500 का सिलेंडर तो प्रदेश की जनता के लिए ख्वाब हो गया है । श्री अग्रवाल ने कहा कि संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा यदि तत्काल लागू नहीं होती है तो घोषणा होने तक करदाताओं को समय प्रदान किया जाना चाहिए । यदि बकाया कर दाताओं से नगर निगम बिना ब्याज माफी के संपत्ति कर वसूली करता है तो निश्चित रूप से मतदाताओं के साथ धोखा होगा



