कमाल कर दिया लिटिल फ्लावर के बच्चों ने- कलेक्ट्रेट मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में लिटिल फ्लावर स्कूल के 120 विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति, जिला स्तरीय सांस्कृतिककार्यक्रम में लिटिल फ्लॉवर ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान,विद्यालय में किया गया ध्वजारोहण

जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह में लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति के बच्चों की प्रस्तुति
शक्ति के लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण का कार्यक्रम
जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह में लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति के बच्चों की प्रस्तुति

कलेक्ट्रेट मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में लिटिल फ्लावर स्कूल के 120 विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति, जिला स्तरीय सांस्कृतिककार्यक्रम में लिटिल फ्लॉवर ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान,विद्यालय में किया गया ध्वजारोहण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर परिसर जेठा में किया गया। उक्त कार्यक्रम में सक्ति जिले के अंतर्गत आनेवाले स्कूलों ने भाग लिया। जिसमें लिटिल फ्लॉवर के स्कूल द्वारा “कलिंग युद्ध” की थीम पर आधारित कार्यक्रम का भव्य प्रदर्शन किया गया। सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध में जब अत्यंत नरसंहार देखा तो उन्हें अत्यंत पीड़ा का अनुभव हुआ। फिर सम्राट अशोक से धम्म अशोक बने एवं शांति का मार्ग अपनाया। इस कार्यक्रम के द्वारा यह संदेश देने का प्रयत्न किया गया कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है एवं हर समस्या का समाधान शांति से ही निकल सकता है हमारा देश भारत भी शांति का पक्षधर रहा है। इस हेतु कार्यक्रम की भव्यता को प्रदर्शित करने के लिए विद्यालय द्वारा रथ , भव्य द्वार अशोक चक्र एवम गुब्बारों की व्यवस्था की गई थी । कार्यक्रम में विद्यालय के 120 विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसे देखकर सभी प्रफुल्लित हो गए।निर्णायको द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिटिल फ्लॉवर को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर टी.पी. उपाध्याय एवम मोहम्मद अनीस ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम को तैयार करने में शिक्षक शिक्षकों एवं प्रिंसिपल श्रीमती संध्या सोनी ने सहयोग दिया। इससे पूर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को प्रातः 8:00 बजे लिटिल फ्लावर विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया साथ ही साथ विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद अनीस , टी.पी. उपाध्याय एवं प्राचार्या द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी ।

जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह में लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति के बच्चों की प्रस्तुति

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading