नगर पंचायत डभरा में 25 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलेगा साफ सफाई का महा अभियान. मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय ने दी जानकारी. आओ आप हम सभी मिलकर डभरा शहर को स्वच्छ बनाएं

नगर पंचायत डभरा में 25 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलेगा साफ सफाई का महा अभियान. मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के नगर पंचायत डभरा में 25 सितंबर 2026 दिन-शुक्रवार को सुबह 7:00 से सेवा ही संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई एवं स्वच्छता का महा अभियान चलाया जाएगा ल।उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत डभरा के मुख्य नगर पालिकाअधिकारी आनंद कुमार राय ने बताया कि 25 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे से वार्ड क्रमांक- 12 मां संबलपुरीन दाई मंदिर। वार्ड क्रमांक- 6 बंधवा टार तालाब एवं वार्ड क्रमांक- 2 अटल चौक में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत के सभी सम्माननीय जन प्रतिनिधियों।शहर के गणमान्य नागरिकों। को आमंत्रित किया गया है।तथा सेवा ही संस्कार है एवं संस्कार ही परिवर्तन है के तहत लोगों में स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूकता लाने की दिशा में नगर पंचायत यह कार्य करेगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading