पेड़ की छांव में बिष्णु की चौपाल-शक्ति जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने कहा-सुशासन तिहार अब जनता के विश्वास और विकास का पर्व बन गया है

शक्ति जिले में 6 जून को पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण
6 जून को शक्ति जिले में सुशासन तिहार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी

पेड़ की छांव में बिष्णु की चौपाल-शक्ति जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने कहा-सुशासन तिहार अब जनता के विश्वास और विकास का पर्व बन गया है

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -6 जून को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय अपने अचानक प्रवास में हेलीकॉप्टर से शक्ति जिले के ग्राम पंचायत ठठारी पहुंचे जहां उन्होंने आम जनता से मुलाकात की तो वहीं सीएम ने कहा कि आज सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में पेड़ की छांव तले ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं। यह देखकर खुशी हुई कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हमारी बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं। लखपति दीदियों ने अब करोड़पति दीदी बनने का संकल्प लिया है।गांव-गांव से मिल रही ऐसी सफलता की कहानियां बताती हैं कि शासन की योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। क्षेत्रवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं।हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे और हर गांव प्रगति की नई राह पर आगे बढ़े।

चतुर्भुज मंदिर में मत्था टेका सीएम साहब ने

अपने प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांव के प्रसिद्ध मंदिर में मत्था भी टेका और उन्होंने बताया कि सर्वदा सर्वकार्येषु नास्ति तेषाममङ्गलम्।यषां हृदिस्थो भगवान् मङ्गलायतनो हरिः ॥सक्ती जिले के ग्राम ठठारी स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर की दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा ने मन को नई शक्ति से भर दिया।प्रभु श्रीहरि का आशीर्वाद ही जनसेवा के हमारे संकल्प का सबसे बड़ा सम्बल है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण
चतुर्भुज मंदिर में दर्शन के मुख्यमंत्री जी ने
चतुर्भुज मंदिर में दर्शन के मुख्यमंत्री जी ने