छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ एवं दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय शक्ति की स्थानीय जन भागीदारी एवं संस्था विकास समिति की बैठक आज 14 नवंबर को. अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित है बैठक. श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले ने दी जानकारी. दृष्टि बाधितों के कल्याण के लिए प्रदेश का अग्रणी शिक्षा संस्थान है दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय



छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ एवं दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय की स्थानीय जन भागीदारी एवं संस्था विकास समिति की बैठक आज 14 नवंबर को. अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित है बैठक. श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग कल्याण संघ द्वारा संचालित शक्ति जिला मुख्यालय के कसेर पारा में स्थित दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय की स्थानीय जन भागीदारी एवं संस्था विकास समिति की बैठक आज दिनांक 14 नवंबर 2026 दिन- शनिवार को शाम 5:20 बजे पर विद्यालय के सभागार में आयोजित की गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए सर्व दिव्यांग कल्याण संघ की श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले ने बताया कि स्थानीय जन भागीदारी एवं संस्था विकास समिति के अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल के निर्देशन में तथा संस्थापक जसवंत आदिले के मार्गदर्शन में यह बैठक आयोजित की गई है। बैठक में आगामी 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस एवं 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की जयंती कार्यक्रम के आयोजन करने के संबंध में विचार विमर्श पर कार्य योजना बनाई जाएगी। श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले ने बताया की दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में वर्ष भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। तथा जन सहयोग से यह विद्यालय संचालित किया जा रहा है। एवं इस विद्यालय के बच्चों ने जहां जिला तथा प्रदेश स्तर पर अपनी विभिन्न प्रतिभाओं से अपनी पहचान बनाई है। तो वहीं यहां के बच्चे लगातार सम्मानित भी हो रहे हैं। एवं जिला प्रशासन के अधिकारी तथा पुलिस विभाग के भी अधिकारी लगातार इस विद्यालय में बच्चों से मिलने के लिए तथा कार्यक्रमों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी कर बच्चों का उत्साह वर्धन भी करते हैं। श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले ने 14 नवंबर को होने वाली बैठक में सभी सम्माननीय सदस्यों को बैठक में पहुंचने का आग्रह भी किया गया है





