छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने शिक्षा संचालक को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन।भर्ती-पदोन्नति नियम-2026 लागू करने और बायोमेट्रिक उपस्थिति की उठी मांग।शिक्षा संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने प्रतिनिधिमंडल को दिया मांगों के समयबद्ध व त्वरित निराकरण का आश्वासन

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने शिक्षा संचालक को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन।भर्ती-पदोन्नति नियम-2026 लागू करने और बायोमेट्रिक उपस्थिति की उठी मांग।शिक्षा संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने प्रतिनिधिमंडल को दिया मांगों के समयबद्ध व त्वरित निराकरण का आश्वासन kshititech

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने शिक्षा संचालक को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन।भर्ती-पदोन्नति नियम-2026 लागू करने और बायोमेट्रिक उपस्थिति की उठी मांग।शिक्षा संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने प्रतिनिधिमंडल को दिया मांगों के समयबद्ध व त्वरित निराकरण का आश्वासन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय नेतृत्व में लोक शिक्षण संचालनालय पहुंचकर स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक ऋतुराज रघुवंशी को शिक्षकों की दीर्घकालिक समस्याओं एवं लंबित मांगों से संबंधित 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर के नेतृत्व तथा प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

ज्ञापन की 11 प्रमुख मांगें

पदोन्नति एवं वरिष्ठता सूची भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2026 के आधार पर 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में सभी शैक्षिक संवर्गों की अंतिम वरिष्ठता सूची तत्काल प्रकाशित कर पदोन्नति आदेश जारी किए जाएं।
रायपुर संभाग में पदोन्नति: रायपुर संभाग के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।
समयमान वेतनमान: सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य पद तक के सभी लंबित समयमान वेतनमान प्रकरणों का अविलंब निराकरण हो।
सेवानिवृत्ति प्रकरणों का निपटारा: सेवानिवृत्ति की तिथि से 3 माह पूर्व बिना जांच एवं बिना मांग वाले सभी विभागीय प्रकरणों का अनिवार्य रूप से समाधान किया जाए।
सेवा काल की गणना: प्रधान पाठक से व्याख्याता पद पर पदोन्नत शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण में उनके प्रधान पाठक के रूप में दिए गए सेवा काल को शामिल किया जाए।
बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली: ‘वीएसके ऐप’ (VSK App) की निरंतर तकनीकी कमियों और नेटवर्क समस्याओं को देखते हुए इसके स्थान पर व्यावहारिक बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जाए।
अतिथि शिक्षकों का मानदेय: अतिथि शिक्षकों की हड़ताल अवधि का रुका हुआ वेतन जारी किया जाए तथा उन्हें संविदा कर्मचारियों के समान सुविधाएं प्रदान की जाएं।
ग्रंथपालों का समायोजन: शिक्षक एलबी (LB) ग्रंथपालों का शिक्षक एलबी संवर्ग में सम्मानजनक समायोजन किया जाए।
शनिवार की शाला समय- सारणी: हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में शनिवार को पूर्व की भांति प्रातःकालीन पाली में शाला संचालन की व्यवस्था पुनः बहाल हो।

शिक्षा संचालक का सकारात्मक आश्वासन

वार्ता के दौरान शिक्षा संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने संघ के प्रतिनिधिमंडल की सभी 11 मांगों को गंभीरता से सुना और नियम सम्मत तथा समयबद्ध कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से उपस्थित:इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, प्रांतीय प्रवक्ता रामनारायण मिश्रा, कोषाध्यक्ष गयाराम राजवाड़े, उप प्रांताध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनीष देवांगन सहित संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading