छत्तीसगढ़ शासन समान नागरिक संहिता यूनिफॉर्म सिविल कोड की बैठक में शामिल होंगे शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल.विभाग ने भेजा बैठक का आमंत्रण। 27 अगस्त को होगा उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन. सेवानिवृत्ति न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आयोजित की गई है बैठक




छत्तीसगढ़ शासन समान नागरिक संहिता यूनिफॉर्म सिविल कोड की बैठक में शामिल होंगे शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल.विभाग ने भेजा बैठक का आमंत्रण। 27 अगस्त को होगा उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन. सेवानिवृत्ति न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आयोजित की गई है बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया अग्रवाल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन समान नागरिक संहिता यूसीसी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 27 अगस्त 2026 को आयोजित की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल को भी आमंत्रित किया गया है।समान नागरिक संहिता (UCC) की राज्य स्तरीय समूह चर्चा/परिचयात्मक बैठक सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर के अधिसूचना क. GENCOR-13235/2026/GAD-6 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 25.06.2026 के तारतमय में आयोजित की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code (समान नागरिक संहिता) लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा Uniform Civil Code (समान नागरिक संहिता) उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है।उच्च स्तरीय समिति के मान, सदस्यों की उपस्थिति में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रावधानों एवं प्रभावों पर राज्य स्तरीय समूह चर्चा/परिचयात्मक बैठक दिनांक 27.08.2026 को आयोजित की गई है। उपरोक्त बैठक का आयोजन आगामी दिनांक 27.08.2026 को समय दोपहर 11:30 बजे न्यू सर्किट हाऊस, सिविल लाईन रायपुर के कन्वेंशन हॉल में रखा गया है। तथा बैठक संबंधी सूचना श्याम धावड़े सचिव उच्च स्तरीय समिति समान नागरिक संहिता द्वारा जारी की गई है। तथा इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल को भी आमंत्रित किया गया है। तथा श्री पटेल भी बैठक में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देंगे
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गठित की गई है समिति
छत्तीसगढ़ राज्य में Uniform Civil Code (UCC) लागू करने एवं इसका प्रारूप तैयार करने के लिए राज्य शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है जिसमेंमाननीय न्यायमूर्ति (से.नि.) रंजना प्रकाश देसाई अध्यक्ष।ची शत्रुघन सिंह (से.नि.भा.प्र.से.)स।श्री एम. के. राऊत (से.नि.भा.प्र.से.) सदस्य।श्री मोहन पवार, वरिष्ठ अधिवक्ता सदस्य।श्रीमती ज्योति रानी सिंह (से नि. प्राचार्या) महिला सदस्य बनाए गए हैं तथा समिति द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्य मेंछत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में वर्तमान विधिक स्थिति का अध्ययन करन।।विवाह, तलाक, भरण-पोपण, उतराधिकार, दत्तक ग्रहण एवं संबंधित विपयों पर समान नागरिक संहिता में किए मुझाव देना।नागरिक, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों एवं अन्य हितधारकों में सुझाव प्राप्त करना।अन्य राज्यों में प्रचलित समान नागरिक संहिता संबंधी व्यवस्थाओं का अध्ययन करना। समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार कर राज्य शामन को प्रस्तुत करना। एवं आवश्यक विधायी एवं प्रशासनिक अनुशंसाए प्रस्तुत करना है







