15 अगस्त को गलत नीयत से नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार. चंद्रपुर टीआई जितेंद्र कोसले की सक्रियता से अपराधियों पर हो रही कारवाई




15 अगस्त को गलत नीयत से नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार. चंद्रपुर टीआई जितेंद्र कोसले की सक्रियता से अपराधियों पर हो रही कारवाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती (छ.ग.) के अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 75 बी.एन.एस. 7, 8, पोस्को एक्ट के अंतर्गत नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है।घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.08.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को आरोपी इंद्रसेन मालवीय के द्वारा दिनांक 15.08.2026 को गलत नियत से अपने किराए के मकान ले जाकर प्यार करता हूं कहते हुए हाथ बह पकड़ते हुए छेड़छाड़ करना प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। घटना की जानकारी तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती (भा.पु.से.) श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस श्री सुमित गुप्ता को अवगत कराया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा त्वरीत कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ था कि पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया आरोपी इंद्रसेन मालवीय पिता दिनेश उम्र 20 वर्ष साकिन चन्द्रपुर के विरूद्ध अपराध का घटित करना सबूत पाये जाने से आज दिनांक 16.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र कोसले, सउनि रामकुमार रात्रे, आर महेंद्र राठौर , खिलेश्वर साहू, गणेश साहू, दिलदार निराला का सराहनीय योगदान रहा।






