इंग्लिश मीडियम स्कूल के कमरे में मिली करोड़ों रुपए की नग़दी रकम. मचा हड़कंप. पुलिस जुटी जांच में. आखिर इतना पैसा आया कहां से

इंग्लिश मीडियम स्कूल के कमरे में मिली करोड़ों रुपए की नग़दी रकम. मचा हड़कंप. पुलिस जुटी जांच में. आखिर इतना पैसा आया कहां से kshititech

इंग्लिश मीडियम स्कूल के कमरे में मिली करोड़ों रुपए की नग़दी रकम. मचा हड़कंप. पुलिस जुटी जांच में. आखिर इतना पैसा आया कहां से

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पश्चिम बंगाल के कांचरापाड़ा स्थित हॉर्नेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में भारी मात्रा में नकदी बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, स्कूल की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे से अधिकारियों को कैश के कई बंडल मिले हैं, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक कमरे के अंदर कुल आठ बंडल नकदी के पाए गए. इनमें से एक बंडल को खोलकर जांच की गई, जिसमें करीब 36 लाख रुपये नकद मिले. अधिकारियों का मानना है कि बाकी बंडलों में भी बड़ी मात्रा में रकम हो सकती है, जिससे बरामद कुल राशि काफी अधिक होने की संभावना है. नकदी किसकी है और इसे स्कूल परिसर में क्यों रखा गया था, इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और पैसे के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. जांच एजेंसियां बरामद नकदी की गिनती और उससे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई हैं.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading