ब्रेकिंग न्यूज़-जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस- 4 सितंबर को रमेश कुमार सिन्हा होंगे रिटायर. राजस्थान के नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए संजय के अग्रवाल. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने कर दी अनुशंसा

ब्रेकिंग न्यूज़-जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस- 4 सितंबर को रमेश कुमार सिन्हा होंगे रिटायर. राजस्थान के नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए संजय के अग्रवाल. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने कर दी अनुशंसा kshititech
ब्रेकिंग न्यूज़-जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस- 4 सितंबर को रमेश कुमार सिन्हा होंगे रिटायर. राजस्थान के नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए संजय के अग्रवाल. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने कर दी अनुशंसा kshititech
ब्रेकिंग न्यूज़-जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस- 4 सितंबर को रमेश कुमार सिन्हा होंगे रिटायर. राजस्थान के नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए संजय के अग्रवाल. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने कर दी अनुशंसा kshititech

जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस- 4 सितंबर को रमेश कुमार सिन्हा होंगे रिटायर. राजस्थान के नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए संजय के अग्रवाल. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने कर दी अनुशंसा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-छत्तीसगढ़ औरराजस्थान हाई कोर्ट के लिए नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की अनुशंसा हुई है।: छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृति से पांच दिन पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नाम की अनुशंसा कर दी है। छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की भी अनुशंसा कॉलेजियम ने कर दी है.सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओड़िशा हाई कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए अनुशंसा कर दी है। कॉलेजियम का यह आदेश वर्तमान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के रिटायर होने के बाद से प्रभावी हो जाएगा। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस संजय के अग्रवाल राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पदोन्नति देने के साथ ही स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है।माना जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की अनुशंसा, जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है, छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के सेवानिवृति तिथि 4 सितंबर से पहले ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा सकती है।

जानिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस महापात्रा के बारे में

18 अप्रैल 1965 को जन्मे जस्टिस महापात्रा स्व. जस्टिस सरत चंद्र महापात्रा के सुपुत्र हैं। उन्होंने बीए और एलएलबी की डिग्री पूरी करने के बाद 7 फरवरी 1988 को ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। जस्टिस महापात्रा के पास सिविल, सर्विस, क्रिमिनल, संवैधानिक और पारिवारिक कानूनों में 26 वर्षों की वकालत का लंबा अनुभव है। 17 अप्रैल 2015 को उन्हें ओडिशा हाई कोर्ट में जज नियुक्त किया गया था।

जस्टिस संजय के अग्रवाल होंगे राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने एक और महत्वपूर्ण आदेश में छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस संजय के अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में अनुशंसा कर दी है। माना जा रहा है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए एक साथ अधिसूचना जारी की जा सकती है।

जानिए जस्टिस संजय के अग्रवाल के बारे में

स्व. वीरेंद्र अग्रवाल और चमेली अग्रवाल के सुपुत्र जस्टिस अग्रवाल सिविल और संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। लंबे समय तक वकालत के बाद 2013 में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने थे। जस्टिस अग्रवाल को 16 सितंबर 2013 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 8 मार्च 2016 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायिक दायित्व के साथ वे हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के पदेन सदस्य, इंडियन लॉ रिपोर्ट्स कमेटी की छत्तीसगढ़ सीरीज के सदस्य और ‘छत्तीसगढ़ लॉ जजमेंट्स’ के संपादकीय बोर्ड से भी जुड़े रहे। अब राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी शुरू होगी। उनके करीब 3500 फैसले विभिन्न लॉ जर्नल में शामिल किए गए हैं।
जस्टिस संजय के. अग्रवाल का जन्म 15 जुलाई 1965 को रतनपुर में हुआ। वे स्व. वीरेंद्र अग्रवाल और चमेली अग्रवाल के सुपुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रतनपुर में हुई। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर से Bsc और LLB की पढ़ाई की। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से LLM की डिग्री हासिल की

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading