ब्रेकिंग न्यूज़ -सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक, एयर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें सस्पेंड. मामला 10 अक्टूबर को हुए एयरपोर्ट पर हमले का




ब्रेकिंग न्यूज़ -सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक, एयर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें सस्पेंड
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सऊदी अरब के रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर परिचालन निलंबित होने के बाद कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रोक दी हैं। इनमें एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो जैसी भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। इन एयरलाइंस ने 17 अक्टूबर तक सऊदी अरब के कई शहरों के लिए उड़ानें निलंबित की हैं। इसके चलते यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने पड़ रहे हैं।रियाद स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने रियाद, दम्माम और जेद्दा के लिए अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इंडिगो ने मदीना जाने वाली उड़ानें भी रोक दी हैं। अकासा एयर ने भी 17 अक्टूबर तक रियाद और जेद्दा के लिए उड़ानें स्थगित की हैं।इसका असर विदेशी एयरलाइंस पर भी पड़ा है। एमिरेट्स, एतिहाद, फ्लाईदुबई, कतर एयरवेज और गल्फ एयर ने भी सऊदी अरब के विभिन्न शहरों के लिए कई उड़ानें रद्द की हैं। लुफ्थांसा ग्रुप और एयर फ्रांस-केएलएम ने भी रियाद की सेवाओं को लेकर प्रतिबंध बढ़ाए हैं। यह व्यवधान 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद सामने आया। इस घटना में भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए। भारतीय दूतावास के मुताबिक, घायल भारतीयों में चार आईसीयू में हैं, चार अस्पताल के सामान्य वार्ड में इलाज करा रहे हैं और तीन को छुट्टी मिल चुकी है। हालांकि, सऊदी अरब के जेद्दा, दम्माम और मदीना जैसे अन्य प्रमुख एयरपोर्ट पर उड़ानें जारी हैं, लेकिन वहां भी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।






