बाराद्वार के पत्रकार पंकज अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ चोरियां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुस्तक,गणवेश वितरण एवम शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, पंकज ने कहा- बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने प्रयास सराहनीय

बाराद्वार के पत्रकार पंकज अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ चोरियां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुस्तक,गणवेश वितरण एवम शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, पंकज ने कहा- बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने प्रयास सराहनीय kshititech
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि पंकज अग्रवाल
बाराद्वार के पत्रकार पंकज अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ चोरियां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुस्तक,गणवेश वितरण एवम शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, पंकज ने कहा- बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने प्रयास सराहनीय kshititech
स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरित करते मुख्य अतिथि पंकज अग्रवाल
बाराद्वार के पत्रकार पंकज अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ चोरियां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुस्तक,गणवेश वितरण एवम शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, पंकज ने कहा- बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने प्रयास सराहनीय kshititech
स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरित करते मुख्य अतिथि पंकज अग्रवाल

बाराद्वार के पत्रकार पंकज अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ चोरियां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुस्तक,गणवेश वितरण एवम शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, पंकज ने कहा- बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने प्रयास सराहनीय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति – ग्राम चोरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय प्राथमिक शाला शिवपुर में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 26 जून को बाराद्वार के जर्नलिस्ट,सामाजिक कार्यकर्ता पंकज अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम चोरिया के उप सरपंच नारायण सुर्यवंशी ने की एवं विशिष्ट अतिथि भूखनलाल थवाईत, तिजाउ साहू, रवि श्रीवास, नाथूराम सुर्यवंशी, संतोष साहू, सुमन सुर्यवंशी, नंदगोपाल देवांगन, पुरूषोत्तम सुर्यवंशी थे। कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र के सामने दीप प्रज्वलन के साथ पुजा अर्चना करते हुए की गई, जिसके बाद नव प्रवेशी छात्रो को तिलक लगाते हुए मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया व शासन के निर्देशानुसार गणवेश और पाठ्यपुस्तक प्रदान करते हुए प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पत्रकार पंकज अग्रवाल ने बच्चो को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि छात्र छात्राऐं कभी भी हार नही माने, वे खुद का आंकलन करना कभी नही छोडे, नही तो वे आगे कभी नही बढ पायेंगे। सभी छात्र अपने शिक्षको को अपने पालक के जैसे समझकर उनका आदर करे एवं उनका हमेशा सम्मान करते हुए उनसे शिक्षा व अच्छे संस्कार ग्राहण करें। इसके अलावा बच्चो के बेहतर भविष्य गढने में माता पिता के बाद शिक्षक का अहम योगदान होता है, इसलिए सभी शिक्षको से अनुरोध है कि बच्चो के उज्जवल भविष्य एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महति सहभागिता निभाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपसरपंच नारायण सुर्यवंशी ने कहा कि सभी शिक्षक छात्र छात्राओं को पढाने में अपने कर्तब्यों का निर्वहन निष्ठापूर्ण ढंग से पूरी मेहनत एवं लगन से करें। उन्होने कहा कि आप सभी शिक्षक बच्चों के अभिभावको का विश्वास अर्जित कर उन्हे अपनी स्कूल की ओर आकर्षित करें, ताकि वे अपने बच्चों का दाखिला अपनी स्कूलों में कराने के लिए अग्रसर हो। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य कमल सिंह राठिया, व्याख्याता फिरत सिंह कंवर, एएल साहू, भास्कर यादव, एलएन सोनी, जेएन राज, पीपी देवांगन, बीके गढ़वाल, हेमंत कुमार, ज्योति बिंसवार, टीके वैष्णव, एनएम देवांगन, दिग्विजय पटेल, टिमनलाल चंद्रा, पीएस कंवर, नोहर रत्नाकर, ब्रम्हेश्वर लाठिया, तुलसी देवांगन, प्रकाश राज, गुलाब देवांगन, किरीत लाल उरांव, शिव शंकर श्रीवास सहित सभी स्कूल स्टाफ व छात्र बडी संख्या में मौजूद थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading