ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने किया विकासखंड के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण. चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मौजूद कर्मचारियों को दिए निर्देश. सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटे नए बीएमओ साहब

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने किया विकासखंड के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण. चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मौजूद कर्मचारियों को दिए निर्देश. सीएमएचओ मैडम के निर्देशन में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटे नए बीएमओ साहब kshititech
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अर्जुन सोनवानी का आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने किया विकासखंड के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण. चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मौजूद कर्मचारियों को दिए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक विकासखंडों के विभिन्न स्थानों पर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना की गई है। जहां की विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधा एवं शासन की स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को दिया जा रहा है।तथा शक्ति जिले के विकासखंड शक्ति के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमती पूजा अग्रवाल के दिशा निर्देशन में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। जिसमें प्रमुख रूप से शक्ति विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेमर। परसदा खुर्द एवं रगजा प्रमुख है। यहां डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने पहुंचकर मौजूदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए

इस दौरान डॉ अर्जुन सोनवानी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। तथा छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की समय-समय पर जानकारी देना एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव की दिशा में लगातार जागरूक करना ही हमारा प्रथम कर्तव्य है। इस दौरान ग्राम टेमर। ग्राम परसदा खुर्द एवं ग्राम रगजा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी स्थानीय व्यवस्था को लेकर बीएमओ साहब को अवगत कराया तथा योजनाओं की जानकारी भी दी. तथा बीएमओ डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने कहा की शक्ति विकासखंड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में विभाग लगातार काम कर रहा है एवं कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही ना करें तथा समय पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading