छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्तीसामाजिक

शक्ति विधानसभा में भाजपा ने छठवीं बार जताया साहू समाज पर भरोसा, डॉ. खिलावन साहू होंगे भाजपा के प्रत्याशी,जैजैपुर से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को मिली टिकट,जांजगीर-चाम्पा से नारायण चंदेल होंगे प्रत्याशी, बीजेपी छत्तीसगढ़ की जारी हुई प्रत्याशियों की सूची

<em>शक्ति विधानसभा में भाजपा ने छठवीं बार जताया साहू समाज पर भरोसा, डॉ. खिलावन साहू होंगे भाजपा के प्रत्याशी,जैजैपुर से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को मिली टिकट,जांजगीर-चाम्पा से नारायण चंदेल होंगे प्रत्याशी, बीजेपी छत्तीसगढ़ की जारी हुई प्रत्याशियों की सूची</em> kshititech
जांजगीर चांपा से भाजपा के प्रत्याशी नारायण चंदेल
<em>शक्ति विधानसभा में भाजपा ने छठवीं बार जताया साहू समाज पर भरोसा, डॉ. खिलावन साहू होंगे भाजपा के प्रत्याशी,जैजैपुर से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को मिली टिकट,जांजगीर-चाम्पा से नारायण चंदेल होंगे प्रत्याशी, बीजेपी छत्तीसगढ़ की जारी हुई प्रत्याशियों की सूची</em> kshititech
शक्ति विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू
<em>शक्ति विधानसभा में भाजपा ने छठवीं बार जताया साहू समाज पर भरोसा, डॉ. खिलावन साहू होंगे भाजपा के प्रत्याशी,जैजैपुर से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को मिली टिकट,जांजगीर-चाम्पा से नारायण चंदेल होंगे प्रत्याशी, बीजेपी छत्तीसगढ़ की जारी हुई प्रत्याशियों की सूची</em> kshititech
जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा

शक्ति विधानसभा में भाजपा ने छठवीं बार जताया साहू समाज पर भरोसा, डॉ. खिलावन साहू होंगे भाजपा के प्रत्याशी,जैजैपुर से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को मिली टिकट,जांजगीर-चाम्पा से नारायण चंदेल होंगे प्रत्याशी, बीजेपी छत्तीसगढ़ की जारी हुई प्रत्याशियों की सूची

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने एक बार फिर से शक्ति विधानसभा क्षेत्र में छठवीं बार साहू समाज के प्रत्याशी पर भरोसा करते हुए वर्ष 2013 में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतने वाले डॉक्टर खिलावन साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है, इससे पूर्व सन 1998 से बात करें तो 1998 में भाजपा ने मेधाराम साहू को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो की विजई रहे उसके पश्चात 2003 में भाजपा ने फिर से मेधाराम को अपना चेहरा बनाया, मेधाराम ने चुनाव में जीत दर्ज की, 2008 में भाजपा ने फिर से मेधाराम को टिकट दी, तब कांग्रेस की श्रीमती सरोजा मनहरण राठौर ने मेधाराम साहू को परास्त किया, 2013 में डॉक्टर खिलावन साहू भाजपा का चेहरा रहे जो कि चुनाव जीते एवं 2018 में भाजपा ने मेधाराम साहू को फिर से अपना चेहरा बनाया जो कि कांग्रेस के डॉक्टर चरणदास महंत से लगभग 30000 मतों से परास्त हुए, अब एक बार फिर भाजपा ने डॉक्टर खिलावन साहू पर अपना भरोसा करते हुए उन्हें टिकट दी है

वहीं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा भाजपा के प्रत्याशी होंगे तथा जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में बसपा के विधायक केशव चंद्रा है तथा कांग्रेस से भी माना जा रहा है कि चंद्रा समाज का ही कोई ना कोई प्रत्याशी होगा, वही जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से टिकट दी है,वही छत्तीसगढ़ प्रदेश के 85 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची 9 अक्टूबर को आचार संहिता लगने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने जारी कर दी,तथा तत्कालीन छत्तीसगढ़ की रमन सरकार के लगभग 17 मंत्रियों को प्रत्याशी बनाया गया है,तो वहीं छत्तीसगढ़ के वर्तमान सांसदों को भी भाजपा के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दी गई है, वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर लोगों ने उम्मीदवारों को बधाई शुभकामनाएं दी है

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कृष्णकान्त चंद्रा संक्षिप्त जीवन परिचय

वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा शक्ति जिले की जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अधिकृत किए गए भाजपा प्रत्याशी कृष्णकान्त चंद्रा का जन्म जांजगीर जिले के ग्राम- नगझर में किसान परिवार में हुआ , उन्होंने रविशंकर विश्व विद्यालय रायपुर से स्नातक किया है, भाजपा की सक्रिय राजनीति में आने के पूर्व वे प्रिंट मिडिया में पत्रकार थे, दैनिक अमृत सन्देश के कोरबा जिला के ब्यूरो चीफ रहे एवं दैनिक समवेत शिखर के बिलासपुर संभाग के ब्यूरो चीफ रहे, समवेत शिखर के रायपुर कार्यालय में वे उप संपादक रहे और दैनिक जागरणए पंजाब केशरी, लोकमत समाचार एवं जनसत्ता के विशेष संवाददाता भी रहे,वे दो बार चंद्रा चंद्रनाहू समाज के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए थे, वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रथम वर्ष शिक्षित स्वयं सेवक है, वे भाजपा के संभागीय कार्यालय बिलासपुर में संवाद प्रमुख रहे हैं,भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के दो बार प्रदेश उपाध्यक्ष, एक बार प्रदेश महामंत्री एवं एक बार प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं,वर्ष 2003 में वे चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे,उन्होंने 5 वर्ष तक अपने घर से बाहर रहकर भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्त्ता के तौर पर पार्टी की सेवा की, इस दौरान वे भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. लखीराम अग्रवाल के निज सचिव रहे है,वे आज भी पूर्णकालिक कार्यकर्त्ता के तौर पर पूरा समय देते हुए पार्टी की सेवा में समर्पित भाव से लगे हुए हैं,वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं

<em>शक्ति विधानसभा में भाजपा ने छठवीं बार जताया साहू समाज पर भरोसा, डॉ. खिलावन साहू होंगे भाजपा के प्रत्याशी,जैजैपुर से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को मिली टिकट,जांजगीर-चाम्पा से नारायण चंदेल होंगे प्रत्याशी, बीजेपी छत्तीसगढ़ की जारी हुई प्रत्याशियों की सूची</em> kshititech
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने जारी की पचासी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की सूची
<em>शक्ति विधानसभा में भाजपा ने छठवीं बार जताया साहू समाज पर भरोसा, डॉ. खिलावन साहू होंगे भाजपा के प्रत्याशी,जैजैपुर से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को मिली टिकट,जांजगीर-चाम्पा से नारायण चंदेल होंगे प्रत्याशी, बीजेपी छत्तीसगढ़ की जारी हुई प्रत्याशियों की सूची</em> kshititech
छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव का चुनावी कार्यक्रम
<em>शक्ति विधानसभा में भाजपा ने छठवीं बार जताया साहू समाज पर भरोसा, डॉ. खिलावन साहू होंगे भाजपा के प्रत्याशी,जैजैपुर से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को मिली टिकट,जांजगीर-चाम्पा से नारायण चंदेल होंगे प्रत्याशी, बीजेपी छत्तीसगढ़ की जारी हुई प्रत्याशियों की सूची</em> kshititech

प्रातिक्रिया दे

Back to top button