बड़ी राजनैतिक खबर- टीएमसी के 59 बागी विधायकों ने अलग पार्टी बनाने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र. टूट की कगार पर आ गई है टीएमसी. दो विधायकों को पहले ही टीएमसी ने कर दिया है बर्खास्त



बड़ी राजनैतिक खबर- टीएमसी के 59 बागी विधायकों ने अलग पार्टी बनाने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र. टूट की कगार पर आ गई है टीएमसी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल में टीएमसी के हार के बाद से पार्टी के भीतर कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. ममता बनर्जी ने दो विधायकों को पार्टी से निकाल दिया था, जिसके बाद से ही टीएमसी के टूटने का साया मंडराने लगा है. अब बागी विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा पहुंच गए हैं. उन्होंने ये भी दावा किया कि पार्टी के 59 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है, ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा में नेता विपक्ष का भी दावा कर सकते हैं. विधानसभा पहुंचने के बाद बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को 59 विधायकों का पत्र सौंप दिया है. इससे पहले TMC से निकाले गए 2 विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता के MLA हॉस्टल में TMC के कई विधायकों के साथ मीटिंग की. इसमें ममता के कई खास विधायक भी शामिल हुए थे. जिसकी चर्चा पूरे पश्चिम बंगाल में हो रही थी. नए गुट को मान्यता के लिए दो-तिहाई यानी 54 विधायकों की जरूरत होगी, अगर इससे कम विधायक होते हैं तो स्पीकर नए गुट को मान्यता नहीं देंगे.






