बड़ी खबर- घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी 7 मार्च से ₹60/-रुपये बढ़ गए सिलेंडर के दाम, कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन,चाम्पा में आज शाम कांग्रेस करेगी मोदी का पुतला दहन

बड़ी खबर- घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी 7 मार्च से ₹60/-रुपये बढ़ गए सिलेंडर के दाम, कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन,चाम्पा में आज शाम कांग्रेस करेगी मोदी का पुतला दहन kshititech
देशभर में घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी

बड़ी खबर- घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी 7 मार्च से ₹60/-रुपये बढ़ गए सिलेंडर के दाम, कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-7 मार्च से पूरे देश भर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में प्रति सिलेंडर 60 रुपए एवं कामर्शियल सिलेंडरों के दामों में 115 रुपए की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे पूरे देश की जनता नाराज है एवं गरीब तथा मध्यम वर्ग के परिवारों पर इसका सीधा-सीधा आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चाम्पा ने आज 7 मार्च दिन-शनिवार को शाम चाम्पा के स्टेशन रोड स्थित लायंस चौक में एलपीजी गैस सिलेंडरों की बढ़ोतरी के खिलाफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया है, तथा जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चाम्पा ने कहा है की रसोई गैस के दामों में इतनी भारी बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा तथा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई चरम सीमा पर है, एवं केंद्र की मोदी सरकार एलपीजी गैस सिलेंडरों की बड़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस ले अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading