बड़ी खबर- अदानी बनेगा सहारा ग्रुप के साम्राज्य का मालिक, 17 नवंबर तक होगी डील फाइनल, 1 लाख करोड़ से अधिक की 88 संपत्ति है सहारा के पास

बड़ी खबर- अदानी बनेगा सहारा ग्रुप के साम्राज्य का मालिक, 17 नवंबर तक होगी डील फाइनल, 1 लाख करोड़ से अधिक की 88 संपत्ति है सहारा के पास kshititech

बड़ी खबर- अदानी बनेगा सहारा ग्रुप के साम्राज्य का मालिक, 17 नवंबर तक होगी डील फाइनल, 1 लाख करोड़ से अधिक की 88 संपत्ति है सहारा के पास

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-पूरी दुनिया में सहारा ग्रुप ने विगत दशकों में अपना साम्राज्य स्थापित किया, किंतु विगत कुछ वर्षों से सहारा ग्रुप की चल रही मंदी के चलते इस ग्रुप में कहीं ना कहीं आम जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता को खोने का काम किया,तथा सहारा ग्रुप से जुड़े देश भर के करोड़ों खाताधारक अपनी जमा पूंजी को लेकर परेशान हैं,तथा विगत वर्ष देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भारत सरकार की ओर से इसमें हस्तक्षेप करते हुए सहारा पोर्टल स्थापित कर छोटी जमा राशियों वाले खाता धारकों के पैसे वापस करना चालू किया, जिसमें प्रारंभिक चरण में ₹10000/-रुपये तक की जमा पूंजी वालों के पैसे वापस किए गए तथा अभी ₹50000/-रुपये तक की जमा पूंजी वालों के पैसे वापस किए जा रहे हैं, किंतु बड़ी जमा राशि वालों के पैसों के लिए अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया

इसी बीच देश में वर्तमान में जिस औद्योगिक ग्रुप ने पूरे देश में धमाल मचाया हुआ है तथा यह ग्रुप सदैव जहां देश की भी विपक्षी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस के निशाने पर रहा है, एवं इस ग्रुप पर लगातार मोदी के साथ होने के भी आरोप लगते रहे हैं, वहीं इस अदानी ग्रुप ने सहारा के साम्राज्य को लगभग खरीदने का मन बना लिया है, अडानी ग्रुप सहारा समूह की 88 संपत्तियों को खरीदने की योजना बना रहा है, जिसमें एंबी वैली और लखनऊ का सहारा शहर जैसी संपत्तियां शामिल हैं। इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए सहारा ने सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी है,और कोर्ट ने केंद्र सरकार और सेबी से इस पर जवाब मांगा है। यह एक बड़ी रियल एस्टेट डील हो सकती है। अडानी समूह एक साथ सभी 88 संपत्तियों को खरीदने के लिए तैयार है

सहारा कंपनी की वर्तमान कानूनी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलना बाकी है और कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार और सेबी से जवाब मांगा है। सहारा की इन संपत्तियों का अनुमानित मूल्य ₹1 लाख करोड़ से अधिक है।एवम अगर यह सौदा होता है, तो इससे मिलने वाले पैसे का उपयोग सेबी-सहारा रिफंड खाते में जाएगा, जिससे निवेशकों को भुगतान किया जा सकेगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading