बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ के 36 भाजपा नेताओं को मिले सरकारी पद, 2 अप्रैल को शासन में जारी कर दी निगम-मंडल- आयोग की सूची, युवा नेताओं को मिला मौका, सौरभ संभालेंगे खनिज, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप फिर भोगेंगे सत्ता का सुख, शक्ति जिले के नेताओं को नहीं मिला कोई मौका

बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ के 36 भाजपा नेताओं को मिले सरकारी पद, 2 अप्रैल को शासन में जारी कर दी निगम-मंडल- आयोग की सूची, युवा नेताओं को मिला मौका, सौरभ संभालेंगे खनिज, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप फिर भोगेंगे सत्ता का सुख, शक्ति जिले के नेताओं को नहीं मिला कोई मौका kshititech

बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ के 36 भाजपा नेताओं को मिले सरकारी पद, 2 अप्रैल को शासन में जारी कर दी निगम-मंडल- आयोग की सूची, युवा नेताओं को मिला मौका, सौरभ संभालेंगे खनिज, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप फिर भोगेंगे सत्ता का सुख

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में साल 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद निगम,मंडल, आयोग मे टकटकी लगाए बैठे भाजपा नेताओं को आखिरकार डेढ़ साल बाद त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव संपन्न होने के बाद सरकारी पदों का तोहफा मिला गया,2 अप्रैल को नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल,आयोग की सूची जारी कर दी, जिसमें 36 अलग-अलग मंडल एवं आयोग में भाजपा नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है, वहीं सर्वाधिक जिम्मेदारिया युवा भाजपा नेताओं को मिली है, तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर से निगम, मंडल, आयोग की सूची में शक्ति जिला कहीं ना कहीं वंचित रह गया है, शक्ति जिले के भाजपा नेताओं को किसी भी निगम, मंडल, आयोग में कोई स्थान नहीं मिला है, तो वहीं 36 नेताओं को मिले सरकारी पदों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

*छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी की गई निगम, मंडल,आयोग की सूची में 1.श्री भूपेन्द्र सवन्नी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण क्रेडा,श्री लोकेश कावड़िया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम,3.सुश्री मोना सेन अध्यक्ष छ.ग. राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड 4.श्री गौरीशंकर श्रीवास उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड,5. श्रीमती शालिनी राजपूत अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड,6.श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा
उपाध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड,7.डॉ. वर्णिका शर्मा अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग, 8.श्री राकेश पाण्डेय अध्यक्ष छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड 9. श्री शम्भू नाथ चक्रवती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड 10.श्री सौरभ सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम 11.श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग,श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत व्यवसायी वित्त विकास निगम,13.श्री जितेन्द्र कुमार साहू अध्यक्ष छ.ग. राज्य तेलघानी विकास बोर्ड,14.श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा अध्यक्ष छ.ग. लौह शिल्पकार विकास बोर्ड,15.श्री प्रहलाद रजक अध्यक्ष छ.ग. रजककार विकास बोर्ड,16.श्री ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष छ.ग. चर्म शिल्पकार बोर्ड,17.श्री शशांक शर्मा अध्यक्ष छ.ग. संस्कृति परिषद,18.श्री भरत लाल मटियारा अध्यक्ष छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड,डॉ. लखन लाल धीवर उपाध्यक्ष छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड,20.श्री राजा पाण्डेय अध्यक्ष छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम,21.श्री राजीव अग्रवाल अध्यक्ष छ.ग. स्टेट इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड,22 श्री नीलू शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल 23-श्री सुरेश कुमार चंद्रवंशी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य परिषद कल्याण परिषद,24.श्री चन्द्रहास चन्द्राकर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम 25.श्री संदीप शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग,26.श्री चंदूलाल साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम,27.श्री अनुराग सिंह देव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल,28.श्री केदार नाथ गुप्ता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ सरकारी मर्यादित रायपुर,29.श्री संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन नागरिक आपूर्ति,30.श्री नन्दकुमार साहू (नंदे साहू)अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण आरडीए रायपुर,31.
श्री रामप्रताप सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन सन्ननिर्माण एवं अन्य कर्मकार मंडल,32.श्री योगेशदत्त मिश्रा अध्यक्ष छ.ग. श्रम कल्याण मण्डल,33.श्री श्रीनिवास राव मद्दी अध्यक्ष छ.ग. राज्य वित्त आयोग,34.श्री राम सेवक पैंकरा अध्यक्ष छ.ग. राज्य वन विकास निगम35. श्री दीपक महस्के अध्यक्ष छ.ग. मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवम 36. श्री विकास मरकाम अध्यक्ष छ.ग. आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड बनाए गए हैं

तथा पूर्व में भी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद सरकार ने कुछ निगम,आयोग में भाजपा नेताओं की नियुक्तियां कर दी थी, तथा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक साथ निगम मंडल एवं आयोग में भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, पूर्व में भी जब साल 2003 से 2018 तक भाजपा की सरकार थी तब सरकार ने आखिरी आखिरी में निगम, मंडल, आयोग में पद बांटे थे, तथा लगभग कार्यकाल में सरकार ने इन पदों को खाली ही रखा था

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading