15 जुलाई की सुबह सांसद कमलेश जांगड़े से मुलाकात की नगर पालिका शक्ति के एल्डरमेनो ने. संसद जी ने दी नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं. सांसद जी ने कहा- आप सभी की सक्रियता एवं समर्पण से शहर विकास को मिलेगी नई गति

15 जुलाई की सुबह सांसद कमलेश जांगड़े से मुलाकात की नगर पालिका शक्ति के एल्डरमेनो ने. संसद जी ने दी नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं. सांसद जी ने कहा- आप सभी की सक्रियता एवं समर्पण से शहर विकास को मिलेगी नई गति kshititech
सांसद जी से मुलाकात करते नगरपालिका शक्ति के मनोनीत पार्षद

सांसद कमलेश जांगड़े से मुलाकात की नगर पालिका शक्ति के एल्डरमेनो ने. संसद जी ने दी नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -15 जुलाई को नगर पालिका परिषद शक्ति के नवनियुक्त पांचो मनोनीत पार्षदों ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मसानिया स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवीन दायित्व मिलने पर सांसद जी का भी आभार व्यक्त किया एवं उन्हें गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत भी किया इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े में सभी मनोनीत पार्षदों को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के अनुभव समर्पण एवं जन सेवा की सकारात्मक सोच से शक्ति नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शहर की जनता को मिलेगा ऐसा हम सभी को विश्वास है।तथा सांसद जी ने सफल एवं जनहित कार्यकाल के लिए सभी को बधाई दी एवं इस दौरान शक्ति शहर के समग्र विकास। जनकल्याण।नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई इस दौरान प्रमुख रूप से नवनियुक्त एल्डर मेंन सुश्री सूचना कसेर। दीपक गुप्ता। दादुकेवट। श्रीमती सुशीला गबेल एवं सुमित शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading