नगर पालिका शक्ति के पांच मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ. 14 जुलाई को पालिका सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन. नगर पालिका अध्यक्ष सहित भाजपा नेता रहे मौजूद. नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने सभी मनोनीत पार्षदों को दी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई
नगर पालिका शक्ति में आयोजित मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नगर पालिका शक्ति के पांच मनोनीत पर्तादों ने ली शपथ. 14 जुलाई को पालिका सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन. नगर पालिका अध्यक्ष सहित भाजपा नेता रहे मौजूद शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर सक्ती- नगर पालिका परिषद सक्ती में मंगलवार को नामांकित …
Parshado

नगर पालिका शक्ति के पांच मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ. 14 जुलाई को पालिका सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन. नगर पालिका अध्यक्ष सहित भाजपा नेता रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- नगर पालिका परिषद सक्ती में मंगलवार को नामांकित पार्षद (एल्डरमेन) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पालिका सभा कक्ष में गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल.भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कावेरी मरकाम ने नव-नामांकित पार्षदों सुमित शर्मा, दीपक गुप्ता, दादू केंवट, सुशीला गबेल एवं सुषमा कसेर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात सभी एल्डरमेन का अतिथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नवनियुक्त सभी मनोनीत पर्धनों का पालिका परिवार की ओर से स्वागत अभिनंदन किया एवं कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने आप सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। तथा आप सभी पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करेंगे ऐसा हम सभी को विश्वास है
भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि नामांकित पार्षद का दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और विश्वास को पूरा करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी एल्डरमेन नगर के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधि नगर पालिका की विकास यात्रा को नई गति देंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा धर्म जनसेवा है। उन्होंने नव-नामांकित पार्षदों से कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के सदस्य प्रेमलाल पटेल, भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, मांगेराम अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, बजरंग अग्रवाल, मधुसूदन शर्मा, पवन शर्मा, पार्षद संतोष सोनी, पिंटू यादव, गजाधर यादव, राम नरेश यादव, सुरेश कृपलानी, नितिन सोनी, राहुल अग्रवाल, सत्येन्द्र सोनी, पिंटू अग्रवाल, धरम रात्रे, धनंजय नामदेव, संजय अग्रवाल, अनीता यादव, सुरेश साहू, अरुण शर्मा, राजीव लोचन सिंह, मोहन अग्रवाल, पप्पू खान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, परसन राठौर, नारायण राठौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रह्लाद पाण्डेय, उप अभियंता इब्राहिम खान, वैभव चौबे, शयन शुक्ला सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ

