डॉ.चरण दास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह की पहल पर महंत जी ने दिलाई बम्हनीनडीह एवं बलौदा ब्लाक में करोड़ों रुपए के नए विकास कार्यों की स्वीकृति. क्षेत्र वासियों ने किया आभार. पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रूप नारायण साहू ने दी जानकारी




डॉ.चरण दास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह की पहल पर महंत जी ने दिलाई बम्हनीनडीह एवं बलौदा ब्लाक में करोड़ों रुपए के नए विकास कार्यों की स्वीकृति. क्षेत्र वासियों ने किया आभार. पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रूप नारायण साहू ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने अपने जिला प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता गुलजार सिंह की मांग पर बम्हनीनडीह विकासखंड एवं बलौदा विकासखंड में समग्र विकास योजना अंतर्गत करोड़ों रुपए के नए विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाई है। तथा उपरोक्त जानकारी देते हुए पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रूपनारायण साहू बाराद्वार ने बताया कि महंत जी के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ने नेता प्रतिपक्ष महंत जी से क्षेत्र में नए विकास कार्यों के लिए स्वीकृति दिलाने हेतु आग्रह किया था। जिस पर महंत जी ने तत्काल पहल करते हुए इस स्वीकृति को दिलाया है। तथा स्वीकृति मिलने से जहां क्षेत्र में नए विकास कार्यों को गति मिलेगी तो वहीं क्षेत्र की जनता ने भी महंत जी एवं गुलजार सिंह का धन्यवाद किया है
तथा इस संबंध में गुलजार सिंह ने भी कहा है कि डॉक्टर चरण दास महंत विकास के मामले में सदैव अग्रणी रहते हैं तथा उन्होंने लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित होकर जहां पूरे क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है तो वहीं आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी वे सदा तत्पर रहते हैं. वही गुलजार सिंह ने कहा है कि आने वाले दिनों में विकास के कामों को पूरे क्षेत्र में और अधिक गति मिलेगी तथा क्षेत्र की जनता की एक-एक छोटी-छोटी मांगों को भी महंत जी गंभीरता से सुनकर उसे पूरा करते हैं

