मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने कहा- नहीं बख्से जायेंगे अवैध शराब बेचने वाले आरोपी, शक्ति जिले के सभी थाना क्षेत्र में चल रही अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई



मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने कहा- नहीं बख्से जायेंगे अवैध शराब बेचने वाले आरोपी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-थाना – मालखरौदा जिला – सक्ती में दिनांक 10 फरवरी को09 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार किया गया है,तथा इस मामले में अपराध क्रमांक 65/2024 धारा 34(2) आब. एक्ट की कार्यवाही की गई है, आरोपी का नाम कंचन सतरंज पिता सुंदरसाय शतरंज उम्र 49 साल सकिन छोटे सीपत, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती (छ.ग.) है,आरोपी से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर कीमती 900 रूपये बरामद हुए है, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गायत्री सिंह द्वारा जिला सक्ति में अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिया गया है जिसके परिपालन में दिनांक 10.02.2023 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम छोटे सीपत में आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक जरिकेन में 09 लीटर हाथ भटठी का कच्ची महुआ शराब भरी हुई किमती 900 रूपये का मिला जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष के समक्ष आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर मौके पर शीलबंद किया गया आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान. न्यायालय पेश किया गया। जहां से आरोपी की सक्ती जेल में दाखिल किया गया,उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी के निर्देशन में सहा. उप निरी. संतोष तिवारी, आर. सहदेव यादव, रोहित सिदार का योगदान रहा



