भाजपा शक्ति जिले का दीपावली मिलन समारोह आज 14 नवंबर को. प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब. स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल भी होंगे शामिल. पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात भी करेंगे प्रभारी मंत्री जी




भाजपा शक्ति जिले का दीपावली मिलन समारोह आज 14 नवंबर को. प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब. स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल भी होंगे शामिल.
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले का दीपावली मिलन समारोह आज 14 नवंबर 2017 दिन- शनिवार को सुबह 11:00 बजे से जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल प्रमुख रूप की उपस्थित रहेंगे। दीपावली मिलन के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी में जिले भर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों का आमंत्रित किया है। तो वहीं इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे





