सड़क सुरक्षा को लेकर 3 अगस्त को सुरक्षित भवः फाउंडेशन ने करी अनुकरणीय पहल. डीएसपी मैडम के साथ हुई फाउंडेशन के सदस्यों की बैठक। फाउंडेशन की डॉक्टर निधि अग्रवाल ने कहा- पुलिस के साथ जन जागरूकता के लिए करेंगे सहयोग




सड़क सुरक्षा को लेकर 3 अगस्त को सुरक्षित भवः फाउंडेशन ने करी अनुकरणीय पहल. डीएसपी मैडम के साथ हुई फाउंडेशन के सदस्यों की बैठक। फाउंडेशन की डॉक्टर निधि अग्रवाल ने कहा- पुलिस के साथ जन जागरूकता के लिए करेंगे सहयोग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 03 अगस्त को सुरक्षित भवः फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने डीसीपी डॉ. अर्चना झा से सौजन्य भेंट कर सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में डॉ. संदीप धूपड़ (चेयरमैन, सुरक्षित भवः फाउंडेशन),डॉ. निधि अग्रवाल (उप निदेशक, सुरक्षित भवः फाउंडेशन) एवं रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष इकबाल खान उपस्थित रहे।बैठक के दौरान रोड सेफ्टी क्लब के विस्तार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही रॉन्ग साइड वाहन चलानेहेलमेट के साथ रियर व्यू (साइड) मिरर के उपयोग नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लिए चेतावनी चालान (Warning Challan) की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर पहले जागरूक करने और उसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।डॉ. संदीप धूपड़ ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित भवः फाउंडेशन विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से रोड सेफ्टी क्लब का विस्तार कर यातायात नियमों के पालन हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करेगा।
डीसीपी डॉ. अर्चना झ ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं, हेलमेट का सही तरीके से उपयोग करें, अपने दोपहिया वाहन में दोनों साइड मिरर लगाए रखें तथा नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने यह भी कहा कि चेतावनी चालान जैसी पहल लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने और स्वैच्छिक रूप से यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।बैठक का समापन रायपुर को अधिक सुरक्षित, अनुशासित एवं दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग एवं सुरक्षित भवः फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के संकल्प के साथ हुआ







