सावधान-वैलिड पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना आपको पेट्रोल पंपों में नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल. प्रदूषण को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सावधान-वैलिड पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना आपको पेट्रोल पंपों में नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल. प्रदूषण को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला kshititech

वैलिड पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना आपको पेट्रोल पंपों में नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल. प्रदूषण को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब राजधानी में “No PUC, No Fuel” नियम पूरी तरह लागू कर दिया गया है। यानी अगर आपकी गाड़ी के पास वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट नहीं है, तो आपको पेट्रोल, डीजल, CNG या LPG में से कोई भी ईंधन नहीं मिलेगा।सरकार का साफ कहना है कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए यह फैसला जरूरी है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेट्रोल पंपों और संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सिर्फ उन्हीं वाहनों को फ्यूल दें जिनके पास वैध PUC सर्टिफिकेट हो।

इस नियम का असर अब दिल्ली के कई पेट्रोल पंपों पर दिखने भी लगा है, जहां बिना PUC वाले वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। सरकार ने सभी विभागों को इसकी निगरानी और सख्त पालन की जिम्मेदारी दी है ताकि शहर की हवा को साफ किया जा सके

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading