शक्ति के बालाजी ट्रेडर्स परिवार ने पितृ पक्ष पर किया सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन, 14 सितंबर को आयोजित भंडारे में राहगीरों को कराया गया भोजन, सेवा तथा धर्म के कार्यो में अग्रणी परिवार के रूप में जाना जाता है बालाजी ट्रेडर्स परिवार


शक्ति के बालाजी ट्रेडर्स परिवार ने पितृ पक्ष पर किया सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित प्रतिष्ठित बालाजी ट्रेडर्स द्वारा प्रतिवर्ष पितृ पक्ष के मौके पर सार्वजनिक भंडारा प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है,इसी श्रृंखला में 14 सितंबर को भी बालाजी ट्रेडर्स के संचालक जुगमंदर अग्रवाल एवं मयंक अग्रवाल द्वारा दोपहर समय भंडारा प्रसाद आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में आने जाने वाले राहगिरो को भोजन कराया गया तथा इस अवसर पर बालाजी ट्रेडर्स के संचालक मयंक अग्रवाल ने बताया कि पितृ पक्ष के पुनीत अवसर पर इस भंडारे का आयोजन किया जा रहा है तथा पितरो की कृपा से नर नारायण को भोजन करवाना एवं लोगो की सेवा के उद्देश्य से यह भंडारा प्रसाद आयोजित किया गया है
उल्लेखित हो की बालाजी ट्रेडर्स परिवार द्वारा वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर जहां सार्वजनिक रूप से ऐसे सेवा के काम तथा रचनात्मक कार्य किए जाते हैं,तो वही शक्ति शहर के हरेठी में पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर की स्थापना कर विगत कई दशक से निरंतर धर्म के क्षेत्र में भी एक अनुकरणीय पहल की गई है, साथ ही इस परिवार द्वारा प्रतिवर्ष अग्रसेन जयंती के पावन मौके पर निकलने वाली शोभा यात्रा का भी अपने निवास पर जोरदार स्वागत किया जाता है, तथा इस अवसर पर शोभायात्रा के साथ शामिल होने वाले सभी समाज बंधुओ के लिए स्वल्पाहार की सुंदर व्यवस्था करते हुए शोभायात्रा में शामिल सभी अतिथियों का भी आत्मीयता के साथ सम्मान एवं स्वागत भी किया जाता है, तथा प्रतिवर्ष हनुमान जयंती के मौके पर भी भव्य रूप से भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाता है, जिसमें लगभग 5000 की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन प्रसाद ग्रहण करते हैं



