अग्रवाल सभा कोरबा के बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित. 21 अप्रैल को हुए मतदान में उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदों का भी हुआ चुनाव. बजरंग ने कहा- समाज के संगठन को बनाएंगे और अधिक मजबूत. नए चुने गए पदाधिकारियो को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सहित विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

अग्रवाल सभा कोरबा के बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित. 21 अप्रैल को हुए मतदान में उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदों का भी हुआ चुनाव. बजरंग ने कहा- समाज के संगठन को बनाएंगे और अधिक मजबूत. नए चुने गए पदाधिकारियो को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सहित विभिन्न संगठनों ने दी बधाई kshititech
अग्रवाल सभा कोरबा के मतगणना परिणाम घोषित होने के बाद नए निर्वाचित होने वाले पदाधिकारी

अग्रवाल सभा कोरबा के बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित. 21 अप्रैल को हुए मतदान में उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदों का भी हुआ चुनाव. बजरंग ने कहा- समाज के संगठन को बनाएंगे और अधिक मजबूत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी कार्यकाल 2026–2028 के लिए 21 अप्रैल को श्री अग्रसेन भवन कोरबा को संपन्न हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतदान और मतगणना के दौरान समाज के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल 1005 मतों की गणना के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के विजेताओं का ऐलान किया गया।

अध्यक्ष पद पर बजरंग अग्रवाल की शानदार जीत

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुख्य मुकाबले में बजरंग अग्रवाल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। मतगणना के अनुसार बजरंग अग्रवाल को 598 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पवन अग्रवाल को 398 वोट मिले। इस चुनाव में 9 मत निरस्त घोषित किए गए। बजरंग अग्रवाल की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

उपाध्यक्ष पद पर आशीष गोयल 307 वोटों से विजयी

उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स) ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए बड़ी जीत हासिल की। उन्हें कुल 651 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राहुल मोदी (रॉकवेल) को 344 वोट प्राप्त हुए। इस पद के लिए 10 मत निरस्त हुए। आशीष गोयल ने 307 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

कोषाध्यक्ष पद: महावीर केडिया ने 9 वोट से मारी बाजी

कोषाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक रहा। अंत तक चले सस्पेंस के बाद महावीर केडिया ने मात्र 9 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 503 वोट मिले, जबकि राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) को 494 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर 8 मत निरस्त घोषित किए गए।

श्री अग्रवाल सभा कोरबा के चुनाव को लेकर यहां समाज बंधुओ में काफी उत्साह देखा गया तो वहीं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में भी अग्रवाल सभा ने बहुत ही सुंदर रचनात्मक कार्य किया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने भी निवृत्तमान सभी पदाधिकारियो की सक्रियता के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। अग्रवाल सभा कोरबा के नए सत्र की चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विकास, एकता और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। वहीं, समाज के वरिष्ठजनों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है. श्री अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा जहां श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय. अग्रसेन भवन. गौशाला एवं अन्य स्थाई प्रकल्पों का विगत कई दशकों से लगातार बेहतर संचालन किया जा रहा है। तो वहीं अग्रवाल सभा कोरबा ने अपनी सक्रियता के लिए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक के सामाजिक एवं अन्य मंचों पर भी शोहरत हासिल की है। अग्रवाल सभा कोरबा के निर्वाचन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न सामाजिक। धार्मिक। व्यापारिक। राजनैतिक संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व में अग्रवाल सभा के संगठन को और अधिक सर्वव्यापी बनने की बात कही है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading